फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   भाजपा नहीं देती झूठे आश्वासन : अनुराग

भाजपा नहीं देती झूठे आश्वासन : अनुराग

Mon, 11 Jun 2018 10:33 PM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नहीं देती झूठे आश्वासन : अनुराग
विज्ञापन

कहा-लोगों का रेलवे का सपना जल्द होगा पूरा
उट्टप में मनरेगा मजदूरों को बांटे सोलर लैंप
अमर उजाला ब्यूरो
गलोड़ (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन की ग्राम पंचायत उट्टप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सांसद अनुराग ठाकुर और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने मुख्यातिथि के रूप मेें शिरकत की। इस मौके पर सांसद अनुराग ठाकुर ने डेढ़ सौ मनरेगा मजदूरों को सोलर लैंप वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कि शीघ्र हमीरपुर वासियों का रेलवे का सपना साकार होगा।

भाजपा कांग्रेस की तरह लोगों को झूठे आश्वासन नहीं देती। जिस गति से केंद्र सरकार देश को संवारने में लगी है, इससे कांग्रेस के लोग घबराए हुए हैं। जो कभी एक-दूसरे के कट्टर प्रतिद्वंद्वी हुआ करते थे मोदी को हराने के लिए एकजुट होने का प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर विजय अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल और केंद्र सरकार गांव के गरीब आदमी को हर वह सुविधा देने के लिए वचनबद्ध है, जिसकी गांव के गरीब मजदूर को जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोगों का मोदी सरकार पर विश्वास बढ़ा है। हिमाचल में जयराम ठाकुर के आते ही प्रदेश की सड़कें सुधरने लगी हैं। इस अवसर पर अजय कुमार, मंगतू, विजय कुमार, बिहारी लाल, राजेंद्र ठाकुर, जेएन शर्मा, नानक चंद, रसील चंद, हंसराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed