{"_id":"5ae0b88a4f1c1b46098b67de","slug":"101524676746-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के लिए 28 को आएं हमीरपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी के लिए 28 को आएं हमीरपुर
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। ऑपरेटर ट्रेनी के एक सौ पद के लिए जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 28 अप्रैल को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। मैसर्ज माइक्रोटेक परवाणु कंपनी साक्षात्कार लेगी। दसवीं, बारहवीं पास और किसी भी ट्रेड में आईटीआई होल्डर अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। अभ्यर्थी की आयु 22 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थी को 9362 रुपये मासिक (नकद मात्र 6950 रुपये) व आईटीआई डिप्लोमा धारक को 9772 रुपये (नकद मात्र 7300 रुपये) मासिक वेतन दिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी योगराज धीमान का कहना है कि इन पदों के लिए सभी अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नंबर पर साक्षात्कार की सूचना दे दी गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को सूचना नहीं मिली हो और इन पदों के लिए योग्यता रखता हो, उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो तो वह भी हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाणपत्र व अपने मूल प्रमाणपत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकता है।