{"_id":"5acb82494f1c1b546b8b494b","slug":"101523286601-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाहू पंचायत के 15 धन्नासेठ परिवार बीपीएल से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाहू पंचायत के 15 धन्नासेठ परिवार बीपीएल से बाहर
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
poverty
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)।
ग्राम पंचायत जाहू में सरकार के आदेशों और सर्वे के आधार पर पंद्रह धन्नासेठ परिवारों को बीपीएल से बाहर कर दिया है। इसको लेकर ग्राम सभा की बैठक में काफी हंगामा हुआ।
जाहू में ग्राम सभा की बैठक प्रधान राजू की अध्यक्षता में हुई। इसमें भोरंज के नायब तहसीलदार कर्म चंद विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सबसे पहले सरकार की ओर से गठित कमेटी की सर्वे रिपोर्ट को ग्राम सभा के सदस्यों के सामने रखी गई। इसमें करीब 23 बीपीएल परिवार अपात्र पाए गए लेकिन ग्रामीणों ने केवल पंद्रह परिवारों का ही विरोध किया और इन परिवारों को ग्राम सभा की अनुमित से बीपीएल सूची से काट दिया गया।
विज्ञापन
ग्राम सभा की अनुमति से सीर खड्ड में सरकारी भूमि पर कूड़ा-कर्कट फेंकने के लिए डंपिंग साइट का निर्माण करने के लिए 14वें वित्तायोग से करीब डेढ़ लाख और सार्वजनिक शौचालय मनरेगा के तहत बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपये का शेल्फ डाला गया। इसके अलावा पंचायत के आय-व्यय का ब्योरा भी सुनाया गया। नायब तहसीलदार कर्म चंद ने ग्राम सभा की बैठक में कहा कि ग्राम सभा पंचायतों के विकास का आधार है। इसलिए ग्राम सभा की बैठकों में अधिक से अधिक उपस्थिति दर्ज करनी चाहिए। इस दौरान हल्का पटवारी वासु देव शर्मा, पंचायत उप प्रधान चमन लाल, पंचायत प्रतिनिधि अमरी देवी, मंजू शर्मा, हेमराज, सिमरो देवी, प्रेम चंद, सुदेश वर्मा, प्रवीण कुमार, प्रेम चंद सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन