{"_id":"5ac79f9c4f1c1ba9618b5e57","slug":"101523031964-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशील बने बिजली बोर्ड कर्मचारी के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुशील बने बिजली बोर्ड कर्मचारी के अध्यक्ष
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशील बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष
कहा, तीन वर्ष पूरा कर चुके कर्मचारियों को किया जाए नियमित
खाली पदों को भरने की प्रदेश सरकारी से की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन की जिला इकाई का अधिवेशन शुक्रवार को अणु में आयोजित किया गया। इस मौके पर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा, वरिष्ठ उपप्रधान कामेश्वर शर्मा, उप महासचिव जगमेल ठाकुर और जितेंद्र धीमान के अतिरिक्त अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि बिजली बोर्ड में फील्ड तकनीकी कर्मचारियों की कमी के कारण जहां लाइन पर कार्य करते हुए दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है वहीं, कॉमर्शियल स्टाफ की कमी के कारण बोर्ड में राजस्व उगाही में भी कमी आई है।
उन्होंने कहा कि पहले बिजली बोर्ड में कर्मचारियों की संख्या 43,000 हुआ करती थी लेकिन आज यह संख्या घटकर 18,500 रह गई है। उन्होंने बोर्ड प्रबंधक वर्ग सेे आह्वान किया है कि बिजली बोर्ड में खाली पड़े विभिन्न श्रेणियों के पदों को जल्द भरा जाए। यूनियन ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके विभिन्न श्रेणियों पर कार्य कर रहे अनुबंध कर्मचारियों को शीघ्र नियमित किया जाए। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी भी चुनी गई। इसमें अध्यक्ष सुशील कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण लाल, उपाध्यक्ष पवन कुमार, राज कुमार, लेख राज, सीमा देवी, रितेश कुमार और प्रेम चंद, वहीं सचिव राजेश कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, मुख्य सलाहकार जेके धीमान, मुख्य संगठन सचिव कामेश्वर दत्त और ऑडिटर ललित कुमार को चुना गया।