{"_id":"5ac3b29c4f1c1bd4618b53a3","slug":"101522774684-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त समन्वय समिति की बैठक तय करने पर भड़का संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त समन्वय समिति की बैठक तय करने पर भड़का संघ
Updated Tue, 03 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ छह अप्रैल को प्रस्तावित नादौन इकाई की संयुक्त समन्वय समिति की बैठक निर्धारित करने पर भड़क गया है। संघ के जिला संयोजक सुमन बन्याल और महासचिव प्रदीप गौतम का कहना है कि जब तक प्रदेश सरकार द्वारा अधिकृत अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की घोषणा नहीं की जाती, तब तक संयुक्त समन्वय की बैठक करना उचित नहीं है। उन्होंने इस बैठक को रद्द करने की मांग की है। संघ का कहना है कि उपमंडल अधिकारी नादौन ने समिति की बैठक छह अप्रैल को तय की है। संघ ने उपायुक्त हमीरपुर को पत्र लिखकर बैठक को रद्द करने की मांग की है।
संघ का कहना है कि जब तक प्रदेश सरकार द्वारा अधिकृत अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की घोषणा नहीं की जाती, तब तक किसी भी उपमंडल में किसी गुट विशेष से समन्वय समिति की बैठक करना अनुचित है। क्योंकि न ही प्रदेश सरकार ने ऐसी कोई अधिसूचना जारी की है कि सरकार किस महासंघ को सरकारी अधिकारियों से बैठक करने के लिए अधिकृत करती है। ऐसे चोरी छिपे संयुक्त समन्वय समिति की बैठक करना अनुचित और अन्याय पूर्ण है। संघ ने 6 अप्रैल को तय की गई संयुक्त समन्वय समिति की बैठक को रद्द करने की मांग की है। संघ ने पत्र की प्रतियां मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश सरकार, प्रधान सचिव मुख्यमंत्री, सचिव कार्मिक विभाग को भी प्रेषित किया है।