{"_id":"5ac1138e4f1c1bf0618b4dea","slug":"101522602894-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा बालक नाथ मंदिर में 30,000 श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा बालक नाथ मंदिर में 30,000 श्रद्धालुओं ने टेका माथा
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी(हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मेले के तीसरे रविवार को करीब 30,000 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मंदिर में सुबह से ही हजारों की तादात में श्रद्धालुओं की लाइनें बाबा के दर्शन के लिए लगना शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं को कई घंटों तक लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। हिमाचल के साथ साथ अन्य राज्यों के लोग शनिवार शाम से ही पौणाहारी नगरी पहुुंचना शुरू हो गए थे।
बाबा के भक्त सुबह सवेरे ही अपनी टोलियों सहित हाथ में रोट प्रसाद और झंडे लेकर पौणाहारी के जयकारे और भजन गाते हुए बाबा के दर्शन करने निकल पड़े। इस मौके पर मंदिर परिसर बाबा के जयकारों और भजनों से गूंजता रहा। मंदिर न्यास अधिकारी प्रेम सिंह भाटिया ने कहा कि रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं की सुबह से ही लंबी कतारें लगना शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि लगभग तीस हजार के करीब श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेका। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए मंदिर न्यास ने उचित प्रबंध किए हुए हैं।