{"_id":"5abe6c984f1c1bec618b4806","slug":"101522429080-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दूसरे को शुरू करने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दूसरे को शुरू करने पर जताया रोष
Updated Fri, 30 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। नगर पंचायत क्षेत्र में विभाग द्वारा बिछाई जा रही सीवरेज लाइन का कार्य समय पर न होने पर लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि विभाग ने सीवरेज कार्य के चलते एसडीएम कार्यालय को जाने वाले एक रास्ते को पहले ही बंद कर रखा है, अब एकमात्र दूसरे रास्ते पर भी खुदाई शुरू कर लोगों की मुश्किलें और अधिक बढ़ा दी हैं। बस स्टैंड से वाया जैन मोहल्ला एसडीएम कार्यालय की ओर जाने वाला मार्ग कारण पिछले दो माह से बंद पड़ा हुआ है।
अब विभाग ने वाया मजदूर चौक जाने वाले मार्ग की भी खुदाई शुरू करके अवरोध खड़ा कर दिया है। लोगों में बलदेव, सिंटू, रोहित, संजय, पवन शर्मा, आशू मेहरा, विनोद खाबला, विनोद पठानिया, रवि, शोकू ठाकुर आदि का कहना है कि विभाग को पहले वाले मार्ग को पूरी तरह पक्का करके यातायात योग्य बनाना चाहिए था, तभी दूसरे मार्ग की खुदाई शुरू करनी चाहिए थी। इस बारे एसडीएम नादौन दिलेराम धीमान का कहना है कि विभाग से कहा जाएगा कि पहले शुरू किए गए मार्ग को पक्का करके यातायात योग्य बनाए, उसके बाद ही दूसरे मार्ग पर सीवरेज निर्माण का कार्य शुरू किया जाए।