{"_id":"5a8c4f064f1c1b3c718b5ee9","slug":"101519144710-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार मदद करे तो खोलेंगे संगीत अकादमी : मास्टर सलीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार मदद करे तो खोलेंगे संगीत अकादमी : मास्टर सलीम
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर(हमीरपुर)। पंजाबी गायक मास्टर सलीम ने बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में अपने जीवन में गायिकी को करिअर बनाने के बारे में विचार रखे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। हिमाचल सरकार सहयोग करे तो हिमाचल के युवाओं को भी गायिकी के टिप्स देने के लिए अकादमी खोलकर कर सकते हैं।
इससे हिमाचल के युवाओं को भी इस क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि बचपन में वह गायन का शौक रखते थे। उनकी मां ने उन्हें गायिकी के क्षेत्र में ही करिअर बनाने के लिए प्रेरित किया। वह पीर की मजार पर जाते थे, वहां पर उन्हें मार्गदर्शन मिला व उन्होंने उस पर अमल करते हुए गायिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मन बनाया। पंजाबी संगीत के अलावा वह माता की भेंटें व गानें गाकर भी लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। बालीवुड की कई फिल्मों में भी उन्होंने गाकर पंजाब का नाम देश विदेश में रोशन किया है।