{"_id":"5a24252b4f1c1bd1408babab","slug":"101512318251-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन डे क्रिकेट टीम के लिए 20 खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन डे क्रिकेट टीम के लिए 20 खिलाड़ी चयनित
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। अंतर जिला एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हमीरपुर की वरिष्ठ टीम की घोषणा कर दी गई है। रविवार को अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम नादौन में आयोजित ट्रायल के दौरान 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव अनिल भाटिया ने बताया कि ट्रायल में कुल 33 खिलाड़ियों ने भाग लिया। हमीरपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम ठाकुर की अगुवाई में गठित समिति ने संभावित खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की है।
टीम में विनय गुलटिया को कप्तान, शुभम अरोड़ा और शुभम शर्मा को बतौर विकेटकीपर चयनित किया गया है। इसके अलावा अभिमन्यु राणा, याशीष सिंह, एकन सेन, अंकित मैनी, शौर्य ठाकुर, आतिश पठानिया, अर्जुन शर्मा, रजत वर्मा, अभिषेक अग्निहोत्री, मनीष सिंह, मोहित शर्मा, अंकित ठाकुर, अभिषेक पठानिया, सौरभ, रवि शर्मा, मुकेश शर्मा, समीर चंदेल आदि खिलाड़ियों का चयन किया गया है।