फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   10,000 devotees paid obeisance at Deotsidh

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में 10 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Mon, 19 Oct 2026 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 19 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
10,000 devotees paid obeisance at Deotsidh
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के बाद कीर्तन हॉल में पौणाहारी का गुणगान करते श्रद्ध
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर बाबा का आशीर्वाद लिया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर बाबा बालक नाथ के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। दुर्गा अष्टमी के अवसर पर शक्तिपीठों में दर्शन करने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंचे।
विज्ञापन

देश-विदेश से आए कई श्रद्धालु शनिवार को ही दियोटसिद्ध पहुंच गए थे, ताकि रविवार सुबह आरती के साथ बाबा की पवित्र गुफा के दर्शन कर सकें। दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। बाबा के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा और देर रात तक पौणाहारी के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
रविवार के चलते काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। रविवार को करीबन 10 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में अपना शीश नवाया। -राजेश शर्मा, मंदिर अधिकारी, बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article