{"_id":"6298fc15954b28585d020107","slug":"100-jbt-trainees-will-participate-in-the-schools-of-the-district-in-the-education-dialogue-hamirpur-hp-news-sml410874360","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा संवाद में जिले के स्कूलों में 100 जेबीटी प्रशिक्षु लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा संवाद में जिले के स्कूलों में 100 जेबीटी प्रशिक्षु लेंगे हिस्सा
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के स्कूलों में चार जून को शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें 100 जेबीटी प्रशिक्षु अभिभावकों के साथ मिलकर शिक्षण कार्यों को रोचक और प्रभावी बनाने की रूपरेखा तैयार करेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से चिह्नित प्राइमरी स्कूलों में 100 जेबीटी प्रशिक्षुओं को भेजा जाएगा। इसमें प्रशिक्षु निपुण भारत मिशन, विद्यांजलि, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, हर घर पाठशाला का महत्व और ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन शिक्षण की प्रक्रिया के बारे मेें अभिभावकों से संवाद करेंगे।
शिक्षा विभाग की ओर से इस वर्ष कुछ चिह्नित स्कूलों में प्रथम, द्वितीय वर्ष के जेबीटी प्रशिक्षुओं को संवाद में भाग लेने के लिए भेजा जा रहा है। इसके लिए प्रशिक्षुओं के लिए कार्यशालाएं भी लगाई गई थीं। प्रशिक्षु इस दौरान अभिभावकों से बच्चों की परीक्षा और परिणाम से संबंधित फीडबैक लेकर अपनी इंटर्नशिप भी पूरा करेंगे।
संवाद के दौरान प्रशिक्षु मुख्य रूप से अभिभावकों से स्कूलों में विद्यार्थियों के पढ़ने की सामग्री, माता-पिता की भूमिका, निपुण भारत के तहत मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता का कार्यान्वयन कार्यक्रम, नए शैक्षणिक सत्र के लिए राज्य में लागू किए जा रहे कक्षा पहली से आठवीं के नए मूल्यांकन और मूल्यांकन पैटर्न, कैलेंडर से अभिभावकों को अवगत कराना, वर्ष 2022-23 मूल्यांकन की ग्रेडिंग प्रणाली, एफए-वन में प्रारंभिक कक्षाओं के छात्रों के सीखने के स्तर, परिणाम की प्रगति रिपोर्ट साझा करना आदि शामिल रहेगा।
विज्ञापन
इस संबंध में सामुदायिक शिक्षा विभाग के समन्वयक सुनील कुमार का कहना है कि जिलाभर के स्कूलों में चार जून को शिक्षा संवाद का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कुछ एक स्कूलों में 100 जेबीटी प्रशिक्षुओं को संवाद में भाग लेने के भेजा जाएगा।