फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Gang was luring people into marriage in Punjab five arrested including a fake bride Kangra Himachal

हिमाचलवाली रहें सावधान! पंजाब में शादी करवाने का झांसा देता था गिरोह, फर्जी दुल्हन समेत पांच गिरफ्तार

Sun, 16 Nov 2025 10:25 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 16 Nov 2025 10:25 AM IST
सार

Looteri Dulhan: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पुलिस ने एक गिरोह को गिरफ्तार किया है जो जिला कांगड़ा के युवकों की पंजाब की युवतियों के साथ शादी करवाकर ठगी की घटनाओं को अंजाम देता था। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Gang was luring people into marriage in Punjab five arrested including a fake bride Kangra Himachal
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

फर्जी शादी कर गहने और नकदी लेकर भागने वाली दुल्हन के मामले में नगरोटा बगवां में पुलिस ने एक गिरोह को गिरफ्तार किया है। इसमें फर्जी दुल्हन समेत तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। तीन आरोपी पंजाब के हैं, जबकि एक महिला और एक पुरुष हिमाचल के रहने वाले हैं। गिरोह जिला कांगड़ा के युवकों की पंजाब की युवतियों के साथ शादी करवाकर ठगी की घटनाओं को अंजाम देता था। अगस्त में पटियालकड़ क्षेत्र के एक युवक से शादी करने के बाद आरोपी युवती 20 दिन बाद ही गहने लेकर भाग गई थी। शनिवार को आरोपी फिर से लड़की की सुजानपुर में शादी करवाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पीड़ितों ने इन्हें पकड़कर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई।

विज्ञापन


पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस तरह ठगी का शिकार हुए तीन व्यक्ति पुलिस के सामने आए हैं। उन्होंने लिखित शिकायत दी कि गिरोह यहां के लड़कों की पंजाब की लड़कियों से शादियां करवाता था और कुछ दिन बाद लड़कियां घर से गहने आदि लेकर फरार हो जाती थीं। हालांकि, ऐसे मामलों की संख्या अधिक हो सकती है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्तियों की लिखित शिकायत पर शनिवार सुबह पंजाब नंबर की एक गाड़ी में सवार कुछ महिलाओं, एक चालक और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह नगरोटा बगवां पुलिस थाना के तहत पटियालकड़ गांव के कुछ लोगों ने पुलिस थाना में मामले की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि गांव के लोग उस गाड़ी को भी साथ लाए थे, जिसमें ठगी करने वाले लोग सवार थे। लोगों ने पुलिस को बताया कि ये लोग सुजानपुर की तरफ शादी करवाने के लिए जा रहे थे। वारदात को अंजाम देने के लिए एक बिचौलिया भी है, जो शादी करवाने के दो लाख रुपये लेता था। इसमें से वह एक लाख रुपये पंजाब के कथित मैरिज ब्यूरो वालों को देता था।

उन्होंने बताया कि इनमें से एक लड़की वह भी है, जिसने अगस्त में पटियालकड़ गांव के एक लड़के से शादी की थी और लगभग 20 दिन के बाद कुछ गहने लेकर भाग गई थी। उन्होंने बताया कि ऐसे 3-4 लड़के और भी हैं, जिनके साथ यह घटना पूर्व में हो चुकी है। वहीं, जांच में सामने आया है कि इस गिरोह में लुधियाना, फिरोजपुर और जालंधर की लड़कियां भी शामिल हैं। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान जिनके नाम सामने आएंगे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed