फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Forest Fire HP Weather is kind in Himachal Pradesh fire season is more relieving than last year

Forest Fire HP: हिमाचल प्रदेश में मौसम मेहरबान, पिछले साल की तुलना में फायर सीजन राहत भरा; जानें विस्तार से

Tue, 10 Jun 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 10 Jun 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में इस फायर सीजन में अभी तक पिछले साल के मुकाबले राहत है। आग की घटनाएं कम दर्ज होने से आम जनता सहित वन विभाग ने राहत की सांस ली। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Forest Fire HP Weather is kind in Himachal Pradesh fire season is more relieving than last year
चीड़ के जंगल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फायर सीजन अपने अंतिम पड़ाव पर है। इस बार मौसम की मेहरबानी से अब तक का फायर सीजन पिछले साल की तुलना में राहत भरा रहा है। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस फायर सीजन में अभी तक प्रदेश भर के जंगलों में आग लगने की 224 घटनाएं हुई हैं, जिसमें करीब 2,712 हेक्टेयर जंगल जले हैं। जबकि पिछले साल 8 जून तक पूरे प्रदेश में 1,682 आग की घटनाएं दर्ज हुई थीं, जिसमें 17,371.5 हेक्टेयर में वन संपदा राख हुई थी। आग की घटनाएं कम दर्ज होने से आम जनता सहित वन विभाग ने राहत की सांस ली। जबकि पिछले समर सीजन प्रदेश में रिकॉर्ड 2,426 घटनाएं जंगलों में आग लगने की दर्ज की गई थी।

विज्ञापन

प्रदेश भर में मई और जून में बीच-बीच में बारिश होती रही। ऐसे में जंगलों में नमी बनी हुई है। यदि कहीं आग लग भी रही तो बड़े क्षेत्र में फैल नहीं पाई। ऐसा ही एक दौर कोरोनाकाल के वक्त भी आया। कोरोना के समय साल 2021-22 में मात्र 15 घटनाएं हुई थीं, लेकिन इसके बाद लगातार जंगल आग की भेंट चढ़ते गए, जिसमें करोड़ों रुपये की वन संपदा को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते साल प्रदेश में कुल 31,838 हेक्टेयर भूमि पर जंगल जलकर खाक हो गए थे। इस समर सीजन में आग लगने की बिलासपुर वन सर्किल में 9 घटनाएं, चंबा में 10, धर्मशाला में 76, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क कुल्लू में 2, हमीरपुर में 26, कुल्लू में 10, मंडी में 51, नाहन में 16 में रामपुर में 3, शिमला में 3, सोलन में 14 और वाइल्ड लाइफ साउथ सर्किल में 4 घटनाएं हुई हैं। बिलासपुर वन सर्किल में 223 हेक्टेयर भूमि पर वन संपदा जल कर राख हुई है। चंबा में 157 हेक्टेयर, धर्मशाला में 674, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क कुल्लू में 22 हेक्टेयर, हमीरपुर में 214 हेक्टेयर, कुल्लू में 473, मंडी में 429, नाहन में 175, रामपुर में 56, शिमला में 38, सोलन में 211 और वाइल्ड लाइफ में 40 हेक्टेयर जंगल जले।
विज्ञापन

वर्ष वार जंगलों में आग की घटनाएं
विभागीय आंकड़ों के अनुसार साल 2021-22 में 15 घटनाएं, 2022-23 में 757 घटनाएं, 2023-24 में 110 घटनाएं और 2024 -25 में 2,426 घटनाएं जंगल में आग लगने की दर्ज की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed