{"_id":"68bed831e85be635de0ba5fd","slug":"farmers-in-himachal-pradesh-will-be-able-to-sell-paddy-from-october-3-portal-opened-registration-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल प्रदेश में किसान 3 अक्तूबर से बेच पाएंगे धान, विभाग ने पंजीकरण के लिए खोला पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल प्रदेश में किसान 3 अक्तूबर से बेच पाएंगे धान, विभाग ने पंजीकरण के लिए खोला पोर्टल
Mon, 08 Sep 2025 06:50 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 08 Sep 2025 06:50 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में तीन अक्तूबर से किसान अपनी धान की फसल बेच पाएंगे। खबर लिखने तक पहले दिन पोर्टल पर पांच किसानों ने पंजीकरण कर लिया था।
विज्ञापन
धान।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल में किसान तीन अक्तूबर से अपनी धान की फसल बेच पाएंगे। इसके लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने पोर्टल खोल दिया है। किसान आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खबर लिखने तक पहले दिन पोर्टल पर पांच किसानों ने पंजीकरण कर लिया था। इस बार विभाग ने 31,100 मीट्रिक टन धान की फसल खरीदने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 11 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। 2,389 रुपये प्रति क्विंटल दाम तय किए हैं। पिछली बार विभाग ने 2,320 रुपये दाम रखे थे।
विज्ञापन
विभाग ने जिला कांगड़ा की अनाज मंडी फतेहपुर में 5,000 मीट्रिक टन, रियाली में 2,000 मीट्रिक टन, मिलवां में 3,000 मीट्रिक टन, नगरोटा-बगवां में 100 मीट्रिक टन, जिला सिरमौर के धुलाकुआं में 3,000 मीट्रिक टन, एपीएमसी पौंटा साहिब में 5,000 मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। मार्केट यार्ड नालागढ़ में 4,000 मीट्रिक टन, बद्दी इंडस्ट्री शेड में 4,000 तथा ऊना केटाहलीवाल में 2,500, एपीएमसी रामपुर में 1,000 और मार्केट यार्ड टकराला में 1,500 मीट्रिक टन धान खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश में धान की फसल बेचने के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। किसान विभाग के पोर्टल फसल बेचने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। इस बार किसानों से 2,389 रुपये प्रति क्विंटल धान की फसल खरीद जाएगी। - मिलाप शांडिल, संयुक्त निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले
विज्ञापन