फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Due to increase in electricity charges operation of hotels and resorts in Himachal has become expensive

Himachal News: बिजली शुल्क बढ़ने से हिमाचल में महंगा हुआ होटल और रिसॉर्ट संचालन, सौर ऊर्जा नीति बनाने की मांग

Sat, 21 Sep 2024 06:37 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 21 Sep 2024 06:37 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में बिजली शुल्क बढ़ने से होटल और रिसॉर्ट का संचालन महंगा हो गया है। होटल कारोबारियों ने सरकार से बिजली पर डिमांड शुल्क समाप्त करने की मांग की है।

विज्ञापन
Due to increase in electricity charges operation of hotels and resorts in Himachal has become expensive
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सीआईआई के बाद हिमाचल के पर्यटन कारोबारियों ने भी बिजली की दरों में की गई बढ़ोतरी को अनुचित करार दिया है। पर्यटन उद्योग से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि बिजली शुल्क बढ़ने से हिमाचल में होटल और रिसॉर्ट का संचालन महंगा हो गया है। कोरोना काल के बाद हिमाचल में पर्यटकों की संख्या में कमी आई है, उस पर बिजली की दरें बढ़ने से प्रदेश में होटलों और रिसॉर्ट का संचालन नुकसान का सौदा बन सकता है।

विज्ञापन


हिमाचल में पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के मुकाबले होटलों के लिए बिजली की दरें महंगी हो गई हैं। कमाई कम है और संचालन का खर्चा बढ़ गया है। हिमाचल प्रदेश में होटल व्यवसायी स्वीकृत लोड पर बिजली का डिमांड शुल्क भी चुका रहे हैं जिससे बिजली का खर्चा दोगुना हो रहा है। बिजली की दरें बढ़ने से हिमाचल में पर्यटन क्षेत्र में निवेश पर भी असर पड़ सकता है। होटल कारोबारियों ने सरकार से बिजली पर डिमांड शुल्क समाप्त करने की मांग की है। इसके अलावा होटलों और रिसॉर्ट में सौर ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार सब्सिडी, तकनीकी सहायता, वित्त पोषण, ऊर्जा कुशल उपकरणों और प्रणालियों के लिए सब्सिडी देने का भी आग्रह किया है।
विज्ञापन


भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से हिमाचल में औद्योगिक घरानों को दी जाने वाली बिजली की दरों में की गई बढ़ोतरी तुरंत वापस लेने का आग्रह किया है। शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सीआईआई के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री को बताया कि हिमाचल में बिजली पंजाब, हरियाणा से महंगी और उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर के बराबर हो गई है। ट्रांसपोर्टरों की यूनियन बाजी के कारण पहले ही हिमाचल में उद्योगों के लिए काम करना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली दरें बढ़ने से आतिथ्य उद्योग पर पड़ेगा असर : गजेंद्र ठाकुर
बिजली की दरों में की गई बढ़ोतरी से हिमाचल में आतिथ्य उद्योग पर नकारात्मक असर पड़ने की संभावना है। प्रदेश में होटल व्यवसायी स्वीकृत लोड पर बिजली का डिमांड शुल्क भी चुका रहे हैं जिससे दोहरा बोझ पड़ रहा है। सरकार को पर्यटन उद्योग के लिए सौर उर्जा नीति बनाकर अतिरिक्त रियायतें देनी चाहिए। जल्द ही संगठन का प्रतिनिधिमंडल मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेगा- गजेंद्र चंद ठाकुर, अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed