{"_id":"68133f623c082c55ff0fc8d0","slug":"drug-addiction-took-the-life-of-a-youth-mukesh-committed-suicide-in-mandi-himachal-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मंडी में नशे की लत में फंसे युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मंडी में नशे की लत में फंसे युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, जानें पूरा मामला
Thu, 01 May 2025 03:02 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 01 May 2025 03:02 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में आने वाले दुदर गांव में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
नशे की लत ने एक और युवक की जान ले ली है। हालांकि इस बार युवक नशे की ओवरडोज से नहीं बल्कि खुद को गोली मारने से मरा है। मामला मंडी सदर पुलिस थाना के तहत आने वाले दुदर गांव का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुदर गांव का 38 वर्षीय मुकेश पटियाल पुत्र कमलकांत ने पिछले कल घर पर मौजूद गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर दी।
विज्ञापन
मृतक के पिता द्वारा पुलिस को दिए बयान में बताया गया है कि उनका बेटा पिछले कुछ समय से नशे की लत से जूझ रहा था और मानसिक रूप से परेशान भी रह रहा था। उसका उपचार भी चल रहा था। मानसिक अवसाद के चलते उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर दी।
विज्ञापन
एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक तौर पर यह मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। लेकिन पुलिस ने बीएनएनएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस गन के लाइसेंस आदि को लेकर भी जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन