पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल मुकाबले से पहले सोमवार दोपहर को ही धर्मशाला क्रिकेट के रंग में रंगा नजर आया। दोपहर को क्रिकेट प्रेमियों ने स्टेडियम का रुख किया। इस दौरान उनका अलग-अलग अंदाज देखने को मिला। कोई ‘पंजाबी आ गए ओए’... गाता सुना गया तो किसी ने कहा कि जीतेगा तो पंजाब ही।
2 of 10
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में इंनिग के बीच लेजर शो का नजारा।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
इस बीच चेहरे पर टीमों के नाम रंगवाए गए। कुछ लोग ढोल पर भंगड़ा डालकर स्टेडियम पहुंचे। इसके बाद जैसे ही मुकाबला शुरू हुआ, पंजाब के ओपनरों ने चौकों और छक्कों की बरसात कर दी। इस पर दर्शक खूब झूमे और सीटियां बजीं। यह सिलसिला मैच खत्म होने तक जारी रहै। इससे पहले 11 बजे से पुलिस जवानों ने सभी मुख्य चौराहों पर मोर्चा संभाल लिया। दोपहर 12 बजे से पुलिस ने पालमपुर-धर्मशाला मार्ग से वाहनों को कचहरी चौक की तरह नहीं जाने दिया।
3 of 10
आईपीएल मैच में पहली इनिंग ब्रेक के दौरान दर्शकों का टी शर्ट बांटते हुए प्रीति जिंटा।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
दोपहर एक बजे से गांधी वाटिका से कोतवाली बाजार को भी पुलिस ने वनवे कर दिया। दोपहर 12:30 बजे दोनों टीमें स्टेडियम की ओर रवाना हुई तो इस दौरान पुलिस ने वाहनों को रोके रखा, जिस कारण दोनों तरह कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया। दोपहर एक बजे के आसमान में काले बादल दिखे लेकिन क्रिकेट प्रेमियों का हौसला कम नहीं हुआ। जैसे ही बादल छंटे तो स्टेडियम की ओर दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा।
4 of 10
धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स मैच में चौक छक्कों पर झूमते हुए दर्शक।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
प्रीति जिंटा ने बांटी टी शर्ट
धर्मशाला में आईपीएल मुकाबले के दौरान पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रीति जिंटा हिमाचली टोपी पहने स्टेडियम में टीम का उत्साह बढ़ाती नजर आईं। मैच के दौरान ही प्रीति ने दर्शकों को पंजाब किंग्स की टी शर्ट भी बांटीं।
5 of 10
आईपीएल मैच में पहली इनिंग ब्रेक के दौरान दर्शकों का टी शर्ट बांटते हुए प्रीति जिंटा।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
मैच से पहले एचपीसीए ने मैदान में किया कन्या पूजन
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले आईपीएल मुकाबले से पहले एचपीसीए पदाधिकारियों ने मैदान में कन्या पूजन और इंद्रुनाग देवता की विशेष पूजा-अर्चना की। रविवार रात तेज बारिश और तूफान के बाद सोमवार सुबह से ही धर्मशाला में बादलों का डेरा था। मौसम की बेरुखी ने आयोजकों की चिंता बढ़ा दी। ऐसे में एचपीसीए ने हिमाचली लोक आस्था का सहारा लेते हुए मैदान में धार्मिक अनुष्ठान करवाया। मान्यता है कि श्री इंद्रुनाग देवता बारिश और धूप के देवता हैं और क्षेत्र में कोई भी बड़ा आयोजन उनकी कृपा के बिना सफल नहीं माना जाता। एचपीसीए अप्रैल में खनियारा स्थित इंद्रुनाग मंदिर में पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन कर चुका है। सोमवार को एचपीसीए सचिव मनुज शर्मा, संयुक्त सचिव विशाल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने मैदान में विधिवत पूजा की। कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया गया।