{"_id":"6736f131bf423598310dc93e","slug":"himachal-school-education-board-s-teacher-eligibility-tests-begin-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: स्कूल शिक्षा बोर्ड की अध्यापक पात्रता परीक्षाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: स्कूल शिक्षा बोर्ड की अध्यापक पात्रता परीक्षाएं शुरू
Fri, 15 Nov 2024 12:29 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 15 Nov 2024 12:29 PM IST
सार
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से शुक्रवार सुबह जेबीटी विषय के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
अध्यापक पात्रता परीक्षा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से शुक्रवार सुबह जेबीटी विषय के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रदेश भर में होने वाली इस परीक्षा के लिए शिक्षा बोर्ड ने 54 परीक्षा केंद्र गठित किए हैं, जबकि 6162 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। जेबीटी का टेट सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक होगा।
विज्ञापन
इसी कड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़ी में सुबह के सत्र आयोजित जेबीटी टेट के लिए 127 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे, इनमें से 115 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए हैं। वहीं शुक्रवार को ही दूसरे सत्र में सांय दो बजे से साढ़े चार बजे तक शास्त्री विषय के लिए अध्यापक परीक्षा होगी। इसमें 41 परीक्षा केंद्रों पर 1400 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन