फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   Himachal School Education Board has declared the results of the D.El.Ed examination

Himachal: हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया डीएलएड परीक्षा का परिणाम, अक्तूबर-नवंबर में हुई थी परीक्षाएं

Tue, 27 Jan 2026 07:22 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 27 Jan 2026 07:22 PM IST
सार

अक्तूबर और नवंबर 2025 में आयोजित की गई डीएलएड की री-अपीयर और पूर्ण विषयों की परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal School Education Board has declared the results of the D.El.Ed examination
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) के प्रथम व द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। यह परिणाम अक्तूबर और नवंबर 2025 में आयोजित की गई री-अपीयर और पूर्ण विषयों की परीक्षाओं का है।

विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि छात्र अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। डीएलएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा में कुल 1,641 परीक्षार्थी बैठे थे, जिनमें से 1,561 छात्र सफल रहे हैं। इस श्रेणी में केवल 38 छात्रों की री-अपीयर आई है और 42 छात्र अनुत्तीर्ण हुए हैं। इस प्रकार द्वितीय वर्ष का कुल पास प्रतिशत 95.30 फीसदी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


डीएलएड प्रथम वर्ष में कुल 2,154 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। इनमें से 1,805 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं, जबकि 282 छात्रों को री-अपीयर आई है। प्रथम वर्ष में 67 छात्र फेल हुए हैं और इस सत्र का कुल पास प्रतिशत 84.11 रहा है। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि परिणाम से संबंधित विस्तृत विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जो छात्र अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के लिए 29 जनवरी से 12 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति विषय 1,000 रुपये और पुनर्निरीक्षण के लिए 800 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इस दौरान वही छात्र पुनर्मूल्यांकन के लिए पात्र होंगे, जिनके संबंधित विषय में कम से कम 20 प्रतिशत अंक हों। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे और कोई भी ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed