फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   Himachal Education Board to Revise Class 9 and 10 Syllabus from Next Session

हिमाचल: शिक्षा बोर्ड अगले सत्र से बदलेगा 9वीं और 10वीं कक्षा का सिलेबस, NCERT आधारित पाठ्यक्रम होगा लागू

Sun, 29 Mar 2026 11:45 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 29 Mar 2026 11:45 AM IST
सार

शैक्षणिक सत्र 2027-28 से हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 9वीं और 10वीं कक्षा के सिलेबस में बदलाव करेगा। नया पाठ्यक्रम एनसीईआरटी के तहत लागू होगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Education Board to Revise Class 9 and 10 Syllabus from Next Session
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2027-28 से 9वीं और 10वीं कक्षा के सिलेबस में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। दोनों कक्षाओं का पूरा पाठ्यक्रम नए सिरे से तैयार किया जाएगा और नई किताबें भी छापी जाएंगी। यह पाठ्यक्रम एनसीईआरटी के तहत लागू होगा। शिक्षा बोर्ड के अनुसार नए सिलेबस को रट्टा प्रथा से हटाकर स्किल और व्यावहारिक आधारित बनाया जाएगा। इस संबंध में विशेषज्ञों से चर्चा कर विस्तृत योजना तैयार की जाएगी।

विज्ञापन


शिक्षा बोर्ड इससे पहले चौथी से आठवीं कक्षा तक के सिलेबस में बदलाव कर चुका है और अब माध्यमिक कक्षाओं को भी इसमें शामिल किया जा रहा है। बोर्ड का मानना है कि पुराने और राष्ट्रीय स्तर पर लागू पाठ्यक्रम में अंतर के कारण विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन


एनसीईआरटी आधारित सिलेबस लागू होने से छात्रों को देशभर में एक समान शैक्षणिक ढांचा मिलेगा। इससे उनकी पढ़ाई अधिक प्रभावी होगी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद मिलेगी। नए पाठ्यक्रम में छात्रों का बोझ कम करने के साथ उनकी समझ को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले वर्ष 9वीं और 10वीं कक्षा का सिलेबस बदला जाएगा। इसमें एनसीईआरटी आधारित पाठ्यक्रम लागू होगा। पढ़ाई को रट्टा प्रथा से हटाकर स्किल बेस्ड बनाया जा रहा है।- डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed