{"_id":"6ac717f38696ad40ed03f7a9","slug":"five-trekkers-missing-bara-bangal-thamsar-pass-himachal-2026-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: थमसर पास में लापता राजस्थान के ट्रेकर्स की लोकेशन ट्रेस, सभी सुरक्षित; रेस्क्यू टीम पहुंचने में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: थमसर पास में लापता राजस्थान के ट्रेकर्स की लोकेशन ट्रेस, सभी सुरक्षित; रेस्क्यू टीम पहुंचने में जुटी
Thu, 08 Oct 2026 01:03 PM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:03 PM IST
सार
बड़ा भंगाल के थमसर पास में लापता हुए ट्रेकर्स की लोकेशन जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने ट्रेस कर ली है। सभी ट्रेकर्स सुरक्षित बताए जा रहे हैं और दोपहर तक उनके मोबाइल सिग्नल क्षेत्र में पहुंचने की उम्मीद है। बचाव दल ट्रेकर्स तक पहुंचने के लिए प्रयास कर रहा है। सभी ट्रेकर्स राजस्थान के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बड़ा भंगाल क्षेत्र के थमसर पास में लापता हुए ट्रेकर्स को लेकर राहत की खबर सामने आई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने ट्रेकर्स की लोकेशन ट्रेस कर ली है। सभी ट्रेकर्स के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ट्रेकर्स की लोकेशन ट्रेस होने के बाद अब बचाव दल उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए मौके तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। दोपहर तक ट्रेकर्स के मोबाइल सिग्नल क्षेत्र में पहुंचने की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सभी ट्रेकर्स राजस्थान के रहने वाले हैं। थमसर पास का इलाका दुर्गम और चुनौतीपूर्ण होने के कारण बचाव दल को ट्रेकर्स तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
फिलहाल ट्रेकर्स के सुरक्षित होने की सूचना से उनके परिजनों और प्रशासन ने राहत की सांस ली है। बचाव दल के ट्रेकर्स तक पहुंचने के बाद उनकी वास्तविक स्थिति और आगे की कार्रवाई को लेकर तस्वीर और स्पष्ट होगी।
Trending Videos
ट्रेकर्स की पहचान
पांचों ट्रेकर्स की उम्र करीब 28 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। उनकी पहचान इस प्रकार है:
पांचों ट्रेकर्स की उम्र करीब 28 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। उनकी पहचान इस प्रकार है:
- अंकुर मालानी
- सत्यम साबू
- पवन
- श्याम आर.
- तरुण राठी