फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Delhi Leh hrtc route of Keylong depot stuck in permit issue application was made on 20 May

Delhi Leh Bus Service: परमिट के फेर में फंसा केलांग डिपो का दिल्ली-लेह रूट, 20 मई को किया गया है आवेदन

Wed, 04 Jun 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 04 Jun 2025 05:00 AM IST
सार

Delhi Leh Bus Service: दिल्ली-लेह के बीच बस सेवा शुरू करने को लेकर केलांग डिपो को अभी तक रूट परमिट का आदेश नहीं मिल पाया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Delhi Leh hrtc route of Keylong depot stuck in permit issue application was made on 20 May
दिल्ली-लेह बस रूट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एचआरटीसी केलांग डिपो की आर्थिकी को मजबूत करने वाला दिल्ली-लेह बस रूट परमिट के फेर में फंस गया है। निगम प्रबंधन कार्यालय केलांग से 20 मई को एमडी कार्यालय शिमला को दिल्ली-लेह के बीच बस सेवा शुरू करने को लेकर पत्राचार किया, लेकिन उच्चाधिकारियों के कार्यालय से केलांग डिपो को अभी तक रूट परमिट का आदेश नहीं मिल पाया है। ऐसे में देश की सबसे ऊंचाई पर चार दर्रों को लांघकर चलने वाली बस सेवा शुरू न होने से सैलानियों को इस रूट पर बस का सुहाना सफर करने का मौका नहीं मिल पा रहा है। सैलानियों और अन्य यात्रियों को दिल्ली-लेह के बीच टैक्सियों में महंगा सफर करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


सीमा सड़क संगठन ने 12 मई को दारचा-सरचू-लेह सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया था। अधिकारियों का कहना है सरचू के रास्ते लेह सड़क सभी प्रकार के वाहनों के लिए बहाल है। देश, विदेश के पर्यटक मनाली-लेह सड़क पर बारालाचा, नकिल्लला, तंगलांगला और लाचुंग दर्रा के बीच से बस सफर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस रूट में निगम की बस ने पिछले वर्ष 95 दिनों में 1.25 करोड़ का राजस्व कमाया था। ऐसे में इस बस सेवा के शुरू न होने से निगम को भी नुकसान हो रहा है। जबकि सैलानियों को भी इससे सस्ता सफर नहीं मिल पा रहा है। बीते वर्ष इस रूट में 12 जून से बस सेवा शुरू हुई थी लेकिन इस बार सड़क जल्द बहाल होने के बाद भी बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। इस रूट पर वर्ष में सिर्फ तीन से चार महीने ही बस सेवा चलती है।

विज्ञापन

दिल्ली-लेह बस सेवा शुरू करने को लेकर 20 मई को उच्च अधिकारी कार्यालय शिमला को अस्थायी रूट परमिट को लेकर पत्र भेजा गया। जैसे परमिट मिल जाए तो लेह-दिल्ली के बीच बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। - आयुष उपाध्याय, आरएम, केलांग डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed