फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   deadbody of a youth found in mandi Himachal Empty bottles syringes and narcotics recovered

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में मिला युवक का शव, नशे से मौत की आशंका; खाली बोतल, सिंरिज और नशीला पदार्थ बरामद

Mon, 03 Feb 2025 07:23 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बग्गी (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बग्गी (मंडी)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 03 Feb 2025 07:23 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के खियूरी गांव में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला है। पुलिस ने शव के साथ वहां पर बैग और खाली बोतल समेत अन्य नशीले पदार्थ को अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
deadbody of a youth found in mandi Himachal Empty bottles syringes and narcotics recovered
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बल्ह उपमंडल की कैहड़ पंचायत के खियूरी गांव में राधा स्वामी सत्संग भवन के निकट सोमवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला है। मृतक के हाथ में सिरिंज भी पुलिस ने बरामद की है। इससे युवक की मौत नशे की ओवरडोज से होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव के साथ वहां पर बैग और खाली बोतल समेत अन्य नशीले पदार्थ को अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


बग्गी के समीप खियूरी जंगल में एक व्यक्ति ने युवक को औंधे मुंह पड़ा हुआ देखा। कैहड़ पंचायत के प्रधान हंसराज को सूचित कर पंचायत के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर बल्ह पुलिस थाना की टीम थाना प्रभारी करण सिंह की अगुवाई में पहुंची। पुलिस टीम ने जब औंधे मुंह पड़े युवक को उठाने की कोशिश की तो वह मृत पाया गया। शव की शिनाख्त 25 वर्षीय अजय कुमार गांव रीगड़ (राजगढ़) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


फॉरेंसिक लैब में सैंपल भेजे जाएंगे। जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर मामले की छानबीन कर रही है- दिनेश कुमार, डीएसपी बल्ह

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed