{"_id":"6734ca1eda242e53ba0b51d3","slug":"cm-sukhvinder-singh-sukhu-said-will-continuously-monitor-the-major-projects-of-kangra-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Sukhu: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- कांगड़ा की बड़ी परियोजनाओं की निरंतर करूंगा मॉनिटरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Sukhu: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- कांगड़ा की बड़ी परियोजनाओं की निरंतर करूंगा मॉनिटरिंग
Wed, 13 Nov 2024 09:17 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 13 Nov 2024 09:17 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार शाम को धर्मशाला में मिनी सचिवालय के सभागार में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति के लिए आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि वह कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी बनाने की दिशा में कार्यान्वित होने वाली मुख्य परियोजनाओं की खुद निरंतर मॉनिटरिंग करेंगे।
विज्ञापन
धर्मशाला में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वह कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी बनाने की दिशा में कार्यान्वित होने वाली मुख्य परियोजनाओं की खुद निरंतर मॉनीटरिंग करेंगे। इन परियोजनाओं में बनखंडी में बनने वाला जू, पौंग झील में विकसित होने वाली वाटर स्पोर्ट्स सुविधाएं, गगल हवाईअड्डे का विस्तार और ढगवार में स्थापित हो रहे अत्याधुनिक मिल्क प्लांट आदि प्रोजेक्ट शामिल हैं। मुख्यमंत्री बुधवार शाम को धर्मशाला में मिनी सचिवालय के सभागार में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति के लिए आयोजित समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हवाई पट्टी के विस्तारीकरण की योजना कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली है। मौजूदा समय में हवाई पट्टी की लंबाई 1,376 मीटर है। योजना के मुताबिक हवाई पट्टी को 3,010 मीटर बनाना है, ताकि बड़े विमान भी यहां लैंडिंग व उड़ान भर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हवाईअड्डे पर मार्च 2025 से सूर्य उदय से सूर्यास्त तक हवाई जहाज की उड़ानें शुरू हो जाएंगी। इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। इसके लिए सरकार एयरपोर्ट अथॉरिटी को अतिरिक्त सुरक्षा बल मुहैया करवाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि हवाईअड्डे के विस्तार के लिए भूमि के विस्थापितों को दिए जाने वाले मुआवजे की प्रक्रिया प्रगति पर है। दिसंबर तक 50 फीसदी मुआवजा राशि वितरित कर देंगे। जब हवाईअड्डे का विस्तार होगा, तो यहां नाइट लैंडिंग भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन