फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhvinder Singh Sukhu said No livelihood should be lost unjustly

Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- अन्यायपूर्ण तरीके से किसी भी आजीविका नहीं जानी चाहिए

Wed, 14 May 2025 09:39 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 14 May 2025 09:39 PM IST
सार

CM Sukhu: सीएम सुक्खू ने बुधवार को कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर उनका समावेशी विकास सुनिश्चित कर रही है। सरकार समाज के वंचित और हाशिये पर खड़े वर्गों के साथ मजबूती से खड़ी है।

विज्ञापन
CM Sukhvinder Singh Sukhu said No livelihood should be lost unjustly
हमीरपुर स्ट्रीट वेंडर्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अन्यायपूर्ण तरीके से किसी भी व्यक्ति की आजीविका नहीं जानी चाहिए। प्रदेश सरकार जरूरतमंद लोगों को राहत, सहायता और अवसर प्रदान करने का क्रम जारी रखेगी। सीएम सुक्खू ने बुधवार को कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर उनका समावेशी विकास सुनिश्चित कर रही है। सरकार समाज के वंचित और हाशिये पर खड़े वर्गों के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में हमीरपुर स्ट्रीट वेंडर्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल से संवाद करते हुए यह बात कही। प्रतिनिधिमंडल ने अपने लंबे समय से चले आ रहे मामलों के समाधान में सहयोग और हस्तक्षेप के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उनके खोखे पहले मनमाने ढंग से तोड़ दिए गए थे, जिससे वे आजीविका और आश्रय के स्रोत से वंचित हो गए। बार-बार आग्रह के बावजूद उनके पक्ष में कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इन परिवारों को न्याय और आजीविका के साधन उपलब्ध करवाने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सहानुभूतिपूर्वक उनके पुनर्वास की दिशा में कार्य किया, जिससे उनकी आजीविका की समस्या का समाधान हुआ है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के सतत प्रयासों के फलस्वरूप राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के वंचित वर्गों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए जन समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। इस अवसर पर एपीएमसी हमीरपुर के अध्यक्ष अजय शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश आनंद, मनोज शर्मा, राकेश वर्मा, सुनील कुमार, हर्ष कालिया, नीलम शर्मा और स्ट्रीट वेंडर्स यूनियन के प्रतिनिधि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed