फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu said some more offices will be shifted from Shimla there will be no lack of development in Kangra

Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- शिमला से शिफ्ट होंगे कुछ और दफ्तर, कांगड़ा में नहीं रहेगी विकास की कमी

Tue, 03 Jun 2025 09:38 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हरिपुर/गुलेर/देहरागोपीपुर(कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिपुर/गुलेर/देहरागोपीपुर(कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 03 Jun 2025 09:38 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरिपुर में जनसभा के बाद पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कुछ दफ्तर शिमला से धर्मशाला शिफ्ट कर दिए हैं। कुछ और ऑफिस आने वाले समय में शिफ्ट करेंगे। कांगड़ा के विकास में जो कमी रह गई है, उसे आने वाले समय में पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
CM Sukhu said some more offices will be shifted from Shimla there will be no lack of development in Kangra
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत के मामले पर वह कुछ नहीं कहना चाहते हैं, क्योंकि जांच सीबीआई कर रही है। हालांकि, जांच के लिए पहले गठित पुलिस एसआईटी ने अच्छा काम किया है। उसकी रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंपी है न कि सरकार को। भाजपा हर मुद्दे पर राजनीति कर रही है। किसी भी मुद्दे का राजनीतिकरण करने की हमारी न विचारधारा है और न सोच। मुख्यमंत्री ने हरिपुर में जनसभा के बाद पत्रकारों से ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि कुछ दफ्तर शिमला से धर्मशाला शिफ्ट कर दिए हैं। कुछ और ऑफिस आने वाले समय में शिफ्ट करेंगे। कांगड़ा के विकास में जो कमी रह गई है, उसे आने वाले समय में पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन


एसीएस ओंकार शर्मा और शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी को छुट्टी पर भेजने के एक सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिसने बड़ा कसूर किया, उसे सजा भी बड़ी मिलती है। जिसने कम कसूर किया है, उसे कम सजा मिलती है। अधिकारियों को छुट्टी पर भेजा है तो उन्होंने गलती की होगी। कई दफा इंसान भावनात्मक तरीके से सोचता है और इमोशनल हो जाता है। ऐसा नहीं है कि छुट्टी पर भेजे गए अधिकारियों को माफ नहीं किया जाएगा। उनके मामले का अध्ययन करने के बाद वापसी का फैसला लेंगे। देहरा को जिला बनाने के सवाल पर सीएम ने कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र में कई कार्यालय आ रहे हैं। धीरे-धीरे और भी कार्यालय यहां आएंगे। आगामी परिस्थितियों के मुताबिक जिला बनाने को लेकर फैसला लिया जाएगा। सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा जिला 15 विधायकों का नेतृत्व करता है। सरकार कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के तौर पर विकसित कर रही है। पहले चरण में एयरपोर्ट का विस्तारीकरण और दूसरे में बनखंडी का चिड़ियाघर है। इसके अलावा और भी कई योजनाएं पाइपलाइन में हैं।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में पूरे जोर से लड़ेंगे पौंग विस्थापितों की लड़ाई
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार पौंग विस्थापित की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में पूरे जोर से लड़ेगी। हिमाचल का पानी बहता सोना है और प्रधानमंत्री से मिलकर पानी की रॉयल्टी 12 फीसदी मांगी है, जो हमारा अधिकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed