फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu said government will bear the expenses of installing the statue of former CM Virbhadra on the Ridge

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- रिज पर पूर्व सीएम वीरभद्र की प्रतिमा लगाने का सरकार उठाएगी खर्च

Sun, 27 Apr 2025 02:01 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 27 Apr 2025 02:01 PM IST
सार

हिमाचल सरकार ने दिवंगत वीरभद्र सिंह की भव्य प्रतिमा को रिज मैदान पर स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसे लगाने का सारा व्यय सरकार वहन करेगी 

विज्ञापन
CM Sukhu said government will bear the expenses of installing the statue of former CM Virbhadra on the Ridge
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित करने का सारा खर्च हिमाचल प्रदेश सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री की ओर से भेजे गए पत्र में लिखा गया कि राज्य सरकार ने दिवंगत वीरभद्र सिंह की भव्य प्रतिमा को रिज मैदान पर स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसे लगाने का सारा व्यय सरकार वहन करेगी और इसके रखरखाव का उत्तरदायित्व भी राज्य सरकार का होगा।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश का प्रत्येक नागरिक इस बात से अवगत है कि वीरभद्र सिंह का राज्य के विकास में बहुमूल्य योगदान रहा है। वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने हिमाचल वासियों की अथक सेवा की और प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए। उनके मन में हिमाचल बसता था और शायद यही कारण है कि उन्हें जन-जन का विश्वास व प्रेम मिला। उनकी कई ऐसी यादें हैं जो हमारे दिलों में सदा सजीव रहेंगी। मुख्यमंत्री ने लिखा कि उनकी प्रतिमा को स्थापित करना उनके प्रति हमारे सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक होगा, ऐसा मेरा विश्वास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed