फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Clear weather in Himachal till Diwali rain and snowfall expected in high altitude areas on October 21

Himachal Weather: हिमाचल में दिवाली तक मौसम साफ, 21 अक्तूबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार

Sat, 18 Oct 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 18 Oct 2025 01:00 AM IST
सार

Himachal Weather: मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 20 अक्तूबर तक शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। यानि दिवाली तक मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Clear weather in Himachal till Diwali rain and snowfall expected in high altitude areas on October 21
मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में दिवाली तक मौसम साफ रहेगा। 21 अक्तूबर को किन्नौर, लाहौल-स्पीति सहित चंबा, कुल्लू, शिमला और मंडी जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। शुक्रवार को प्रदेश भर में धूप खिली रही। ऊना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पारा चढ़ने से मैदानी जिलों में ठंडक कम हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 20 अक्तूबर तक शुष्क माैसम बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन


उच्च पहाड़ी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में 21 अक्तूबर को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। अन्य क्षेत्रों में मौसम 23 अक्तूबर तक साफ रहेगा। वीरवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 14.5, भुंतर 10.8, कल्पा 5.5, धर्मशाला 12.1, केलांग 1.1, सोलन 12.0, मनाली 7.8, कांगड़ा 13.8, मंडी 14.5, बिलासपुर 17.2, हमीरपुर 15.9, कुफरी 12.3, कुकुमसेरी 2.4, नारकंडा 9.7, भरमाैर 11.5, रिकांगपिओ 9.4, बरठीं 16.8, पांवटा साहिब 20.0, सराहन 11.5, ताबो 3.6, नेरी 17.7 व बजाैरा में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 32.8
नेरी 31.9
बिलासपुर 31.0
कांगड़ा 30.4
हमीरपुर 29.4
सोलन 29.4
नाहन 27.8
मंडी 26.7
शिमला 24.2
मनाली 22.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed