फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chhatar Singh Thakur of Rohru becomes the new president of Himachal Youth Congress

Himachal Youth Congress: रोहड़ू के छतर सिंह ठाकुर बने हिमाचल युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष

Tue, 14 Jan 2025 08:18 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 14 Jan 2025 08:18 PM IST
सार

Himachal Youth Congress: रोहड़ू के छतर सिंह ठाकुर हिमाचल युवा कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं। 

विज्ञापन
Chhatar Singh Thakur of Rohru becomes the new president of Himachal Youth Congress
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। मंगलवार देर शाम को अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु ने रोहड़ू के छतर सिंह ठाकुर को हिमाचल युवा कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने का पत्र जारी किया। प्रदेश अध्यक्ष के लिए तीन नाम शॉर्ट लिस्ट हुए हैं। छतर सिंह ठाकुर, अखिल अग्निहोत्री और राहुल चौहान के बीच अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला था।

विज्ञापन



मंगलवार को दिल्ली में साक्षात्कार के बाद छतर सिंह ठाकुर का अध्यक्ष पद के लिए चयन किया गया। जिला शिमला के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष रहे छतर सिंह ठाकुर सीएम सुक्खू के करीबी हैं। प्रदेश में बीते दिनों हुई चुनाव प्रक्रिया के तहत छतर सिंह ठाकुर को 60 हजार वोट प्राप्त हुए थे। ऊना के अखिल अग्निहोत्री को 37 हजार और सिरमौर के राहुल चौहान को 15,000 वोट मिले थे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed