फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Youth in Chamba are breaking the shackles of the caste system to tie the nuptial knot.

Chamba News: जात-पात की बेड़ियां तोड़ शादी के बंधन में बंध रहे चंबा में युवा

Thu, 09 Jul 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 09 Jul 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Youth in Chamba are breaking the shackles of the caste system to tie the nuptial knot.
जिले में 27 आवेदनों पर राशि का हुआ भुगतान, साढ़े 13 लाख रुपये किए खर्च
विज्ञापन

अंतरजातीय विवाह योजना के तहत प्रति दंपती मिलती है 50 हजार रुपये की राशि

मोहम्मद अयूब, संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के युवा जात-पात के बंधन तोड़कर शादी जैसे पवित्र बंधन में बंध रहे हैं। यह बात जिला कल्याण विभाग के पास अंतरजातीय विवाह योजना के तहत पहुंचे आवेदनों में सामने आई है। इस बार जिले में करीब 56 दंपतियों ने अंतरजातीय विवाह योजना के लिए आवेदन किया है। करीब 27 आवेदनों का भुगतान कर दिया है। इस पर करीब साढ़े 13 लाख रुपये की राशि खर्च हुई है। शेष आवेदनों के भुगतान संबंधित प्रयास शुरू कर दिए हैं। जिला स्तरीय बैठक के दौरान इन आवेदनों को स्वीकृति दी जाएगी और लाभार्थियों को राशि वितरित कर दी जाएगी। सरकार ने जात-पात के बंधन को खत्म करने के लिए अंतरजातीय विवाह योजना का क्रियान्वयन किया है। इसके चलते दंपती को विशेष सहायता राशि का प्रावधान है। इसके लिए नव दंपती को पचास हजार रुपये दिए जाते हैं। हर साल जिला में इस योजना का रिस्पांस काफी बेहतर रहा है। तीस हजार रुपये फिक्सड डिपोजिट किए जाते है। शेष राशि नव दंपती को दी जाती है। इस साल भी पचास से अधिक नव दंपती ने योजना से लाभान्वित होने के लिए आवेदन किया है। विभाग की ओर से इन आवेदनों की जांच पड़ताल की जा रही है। इसके बाद निर्धारित प्रोत्साहन राशि वितरित कर दी जाएगी।

जिला कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर ने बताया कि विभाग की ओर से गत वर्ष 28 लाभार्थियों को इस योजना से लाभान्वित किया गया है। शेष लंबित आवेदनों के भुगतान भी जल्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed