{"_id":"6adf832413bad1b39b07f157","slug":"youth-dies-after-falling-into-a-ravine-while-cutting-grass-chamba-news-c-88-1-cmb1003-201187-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: घास काटते समय ढांक में गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: घास काटते समय ढांक में गिरने से युवक की मौत
Mon, 26 Oct 2026 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 26 Oct 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
चंबा। विकास खंड चंबा की ग्राम पंचायत पल्यूर के बेरी गांव के पास सोमवार दोपहर घास काटते समय पैर फिसलने से 23 वर्षीय युवक की ढांक में गिरकर मौत हो गई।
मृतक की पहचान अब्दुल गफूर पुत्र जान मोहम्मद, निवासी गांव बेरी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अब्दुल गफूर गांव के समीप घास काट रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरी खाई में जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव को खाई से निकालकर घर पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर पंचायत प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। पल्यूर पंचायत प्रधान मनेश कुमार ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। पंचायत की ओर से प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता दी जाएगी। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। संवाद