फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   youth congress protest in chamba

पेट्रोल व डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में युकां ने किया प्रदर्शन

Tue, 14 Jul 2020 07:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
youth congress protest in chamba
चंबा। प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में मंगलवार को चंबा में युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। उपायुक्त कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में जिले के विभिन्न ब्लॉक के युवा कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन युकां अध्यक्ष कपिल भूषण की अगुवाई में प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान उपायुक्त कार्यालय के बाद आधे घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं ने कार को रस्सी से खिंचकर बाजार का चक्कर लगाया।
विज्ञापन

इससे सरकार को तेल की बढ़ती कीमतों से पेश आने वाली समस्याओं से अवगत करवाया गया। इसके अलावा 108 एंबुलेंस कर्मचारियों को निकालने और मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रही चिकित्सकों की कमी को लेकर भी युकां ने सरकार को घेरा। युकां अध्यक्ष कपिल भूषण ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने से महंगाई बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश और प्रदेश में आयात निर्यात माल वाहक वाहनों से होता है। ऐसे में पेट्रोल और डीजल की बढ़ोतरी से होने से मालवाहक वाहनों का किराया बढ़ेगा। इसका असर खाद्य पदार्थों के दामों पर पड़ेगा। इसके अलावा बसों में किराये की बढ़ोतरी होगी।
उन्होंने कहा कि जयराम सरकार अपनी नाकामी को छिपाने के लिए कोरोना महामारी का सहारा ले रही है। महामारी के इस दौर में सरकार को गरीब लोगों की मदद करनी चाहिए। मगर प्रदेश सरकार लोगों के ऊपर महंगाई का बोझ डाल रही है।

उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों को वापस नहीं लिया गया आने वाले समय में युकां सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed