फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   young man died after being hit by a landslide in Tikkar Nala, his body was found in a ditch

Chamba: टिक्कर नाला में भूस्खलन की चपेट में आने से युवक की मौत, कीचड़ में फंसी गाड़ी को निकालते वक्त हुआ हादसा

Mon, 19 Aug 2024 12:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Aug 2024 12:15 PM IST
सार

टिक्कर नाला में एक युवक की भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक मलबे के साथ खाई में चला गया। सोमवार सुबह युवक का शव बरामद किया गया। 

विज्ञापन
young man died after being hit by a landslide in Tikkar Nala, his body was found in a ditch
भूस्खलन की चपेट में आने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में लाहडू-नुरपूर मार्ग पर टिक्कर नाला में एक युवक की भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक मलबे के साथ खाई में चला गया। सोमवार सुबह युवक का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार पवित्र मणिमहेश यात्रा पर निकले सात दोस्तों की गाड़ी रविवार रात करीब 12:00 बजे टिक्कर नाला में कीचड़ में फंस गई। गाड़ी को कीचड़ से निकालने के लिए युवक धक्का देने के लिए बाहर निकले। इस दौरान मूसलाधार बारिश के बीच पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हो गया। दौलतपुर ऊना निवासी जसबीर पुत्र जीत सिंह निवासी भूस्खलन की चपेट में आने से मलबे के साथ बह गया। हादसे के दौरान अन्य युवक दहशत में अलग-अलग दिशा में भाग गए।

विज्ञापन



अल सुबह जब सभी मिले और उन्हें एक के लापता होने का पता चला। इसके बाद भटियात प्रशासन को सूचित किया गया। प्रशासन की ओर से बचाव अभियान चलाया गया। दोपहर करीब 11:00 बजे के करीब जसबीर का शव 200 मीटर नीचे मलबे में दबा मिला। बचाव टीमों ने शव को मलबे से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया जारी है। एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि मूसलाधार बारिश के बीच गाड़ी कीचड़ में फंसने पर धक्का लगाने के लिए युवक बाहर निकले थे। इसमें से एक व्यक्ति भूस्खलन के बाद मलबे के बहाव में बह गया। इसका शव सोमवार सुबह बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed