फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   X-rays are being conducted in Bathery only once a week, the system is on leave for the rest of the days.

Chamba News: बाथरी में सप्ताह में एक दिन ही हो रहे एक्स-रे, बाकी दिन व्यवस्था छुट्टी पर

Sun, 09 Nov 2025 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 09 Nov 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
X-rays are being conducted in Bathery only once a week, the system is on leave for the rest of the days.
बनीखेत (चंबा)। प्रदेश सरकार जहां एक ओर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के दावे करती है, वहीं दूसरी ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी में मरीजों को नियमित तौर पर एक्स-रे की सुविधा नहीं मिल पा रही है। तीन साल से यह सुविधा जुगाड़ के सहारे चल रही है।
विज्ञापन

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार हर सप्ताह केवल शुक्रवार के दिन सिविल अस्पताल डलहौजी से एक रेडियोग्राफर बाथरी पहुंचता है और उसी दिन एक्स-रे की सुविधा दी जाती है। बाकी दिनों में मरीजों को या तो इंतजार करना पड़ता है या फिर डलहौजी का रुख करना पड़ता है। कई बार रेडियोग्राफर की छुट्टी होने पर यह सुविधा उस सप्ताह नहीं मिलती।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी के तहत नगाली, बगढ़ार, खैरी, डलहौजी, बनीखेत, द्रड्डा, चौहड़ा, शेरपुर और भलेई जैसी पंचायतों की करीब 20 हजार की आबादी निर्भर करती है। ऐसे में एक्स-रे सुविधा का नियमित रूप से उपलब्ध न होना ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। ग्रामीणों ने इस स्थिति पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाथरी केंद्र पर करीब 20 हजार की आबादी निर्भर है, मगर स्थायी रेडियोग्राफर की नियुक्ति न होने से मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। राजकुमार, उप प्रधान, ग्राम पंचायत नगाली
तीन साल से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। ग्राम विशाल टंडन, उप प्रधान, पंचायत पुखरी
स्वास्थ्य केंद्र तो खोल दिया गया, लेकिन सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं। सप्ताह में केवल एक दिन एक्स-रे सुविधा मिलना आम जनता के साथ अन्याय है। पंकज कश्यप, बाथरी निवासी

सप्ताह में पांच दिन मरीजों को एक्स-रे के लिए डलहौजी जाना पड़ता है, जिससे समय और पैसा दोनों की बर्बादी हो रही है। जोगिंद्र सिंह, उप प्रधान ढलोग पंचायत

यह मामला उनके ध्यान में है और सरकार को इसकी जानकारी दे दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही बाथरी केंद्र में स्थायी रेडियोग्राफर की तैनाती की जाएगी। डॉ. शाम लाल, खंड चिकित्सा अधिकारी समोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed