Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Wounds from the disaster will heal; 12 schools will see a transformation.

Chamba News: आपदा के जख्म भरेंगे, 12 स्कूलों की बदलेगी सूरत

Wed, 11 Nov 2026 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 11 Nov 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
Wounds from the disaster will heal; 12 schools will see a transformation.
क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए शिक्षा विभाग ने पीडब्ल्यूडी को दिए 2.12 करोड़
विज्ञापन

काम शुरू होने और पूरा होने पर जियो-टैग तस्वीरें लेना अनिवार्य, जल्द काम शुरू करवाने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। आपदा से क्षतिग्रस्त जिले के 12 सरकारी स्कूलों के भवनों की मरम्मत और पुनर्निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए 2 करोड़ 12 लाख रुपये लोक निर्माण विभाग के खाते में जमा करवा दिए हैं।
अब लोक निर्माण विभाग के माध्यम से भवनों को दुरुस्त करने का काम होगा। इससे क्षतिग्रस्त कमरों और अन्य हिस्सों की मरम्मत होने से विद्यार्थियों को सुरक्षित शैक्षणिक माहौल मिल सकेगा।
विज्ञापन

विभाग ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाट, अवाहं, गरगंड, थनेई, जसौरगढ़, कल्हेल और डांड के लिए 12.50-12.50 लाख रुपये जारी किए हैं। वहीं, चनेड़, कड़ेड, साहला, पीएमश्री थल्ली और ऑयल स्कूल के लिए 25-25 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह राशि ई-चालान के माध्यम से लोक निर्माण विभाग के खाते में जमा करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों को लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंताओं से समन्वय स्थापित कर मरम्मत कार्य जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही काम शुरू होने से पहले और पूरा होने के बाद क्षतिग्रस्त हिस्सों की जियो-टैग तस्वीरें लेना अनिवार्य किया है। तस्वीरों में नुकसान की वास्तविक स्थिति और स्थल की भौगोलिक स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। निर्देशों की अनुपालना में लापरवाही बरतने पर विभाग ने कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने बताया कि आपदा प्रभावित स्कूलों की मरम्मत के लिए बजट जारी कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के माध्यम से काम करवाया जाएगा। इस संबंध में संबंधित स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed