फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Work of Kalauta-Kunibehi road stopped, sloganeering

Chamba News: कलौता-कुणीबेही सड़क का कार्य रोका, नारेबाजी की

Wed, 15 Mar 2023 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 15 Mar 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Work of Kalauta-Kunibehi road stopped, sloganeering
चंबा। विकास खंड चंबा की कलौता पंचायत में निर्माणाधीन कलौता-कुणीबेही सड़क का कार्य ग्रामीणों ने रुकवा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। ग्रामीण सड़क को दूसरी तरफ से ले जाने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए बुधवार को ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों को दो टूक कह दिया कि जब तक सड़क को दूसरी दिशा से नहीं बनाया जाएगा तब तक वे सड़क के कार्य को नहीं होने देंगे। लोगों का कहना है कि जहां से लोक निर्माण विभाग ने सर्वे किया है उसके अनुसार पंचायत के कई गांव सड़क सुविधा से वंचित रह रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में इस सड़क का कोई लाभ नहीं है। इसके बारे में ग्रामीणों ने पहले भी कई बार लोक निर्माण विभाग को इससे अवगत करवाया था लेकिन विभाग ने उनकी मांग को अनसुना करके दरकिनार कर दिया। लोक निर्माण विभाग चंबा के सहायक अभियंता कुमुद उपाध्याय ने बताया कि कलौता-कुणीबेही सड़क का कार्य सर्वे के अनुसार ही किया गया है। इसके बारे में लोगों से बात भी हुई है कि उनके गांव के लिए दूसरी तरफ से सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए अलग से डीपीआर बनेगी, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने लोगों से विभाग का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed