फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Women came out against drugs in Bharmour, said- police should start a campaign soon

Chamba News: भरमाैर में नशे के खिलाफ उतरीं महिलाएं, कहा- पुलिस जल्द चलाए अभियान

Wed, 11 Feb 2026 10:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
Women came out against drugs in Bharmour, said- police should start a campaign soon
चंबा। भरमौर उपमंडल की महिलाओं ने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री, चिट्टा (हेरोइन), भांग और अन्य नशीले पदार्थों का अवैध व्यापार निरंतर बढ़ने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को महिलाएं भरमौर थाने में पहुंचीं। इस दौरान महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि जल्द पुलिस क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान चलाए। साथ ही 24 वर्षीय युवक की कथित नशे के ओवरडोज से मृत्यु के मामले में जांच की मांग की।
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि चिंताजनक तथ्य यह है कि अवैध गतिविधियां कॉलेज एवं आईटीआई परिसर के अत्यंत निकट संचालित हो रही हैं, जहां छात्र-छात्राएं निवास करते हैं। नाम न बताने की शर्त पर उन्हाेंने कहा कि उनके द्वारा अवैध शराब रोकने के प्रयास पर उन्हें धमकाया भी गया है। ग्रामीणों ने पुलिस विभाग से क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर अवैध नशा, शराब एवं जुआ संचालित करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

साथ ही युवक की मृत्यु प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्यवाही की जाए। कॉलेज/आईटीआई और आसपास नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित की जाए। साथ ही महिलाओं को दी गई धमकियों जांच की जाए। यह विषय युवाओं के भविष्य से जुड़ा है। एसपी विजय सकलानी ने बताया कि महिलाओं ने ज्ञापन देकर नशे के खिलाफ अभियान चलाने का आग्रह किया है। जल्द यह इसको लेकर कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed