फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Woman's Aman stood first in speech competition

Chamba News: भाषण प्रतियोगिता में मैहला के अमन रहे अव्वल

Tue, 04 Nov 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 04 Nov 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Woman's Aman stood first in speech competition
चंबा। पहाड़ी दिवस के उपलक्ष्य पर जिला भाषा एवं संस्कृति कार्यालय चंबा की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। भाषण प्रतियोगिता में मैहला के अमन ठाकुर ने पहला, तीसा की मोनिका ने दूसरा और ब्रेही के अरूण और चंबा की आकृति जरयााल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

निबंध लेखन में चंबा की श्रद्धा ने पहला, ब्रेही की साक्षी ने दूसरा और अनियुंडा की पूनम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लोकोक्ति एवं मुहावरा लेखन प्रतियोगिता में ब्रेही के नितिन पहले, भडियांकोठी की यशिता ठाकुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। पहेली लेखन प्रतियोगिता में सामरा की बेबी ने पहला, साहो की लता ने दूसरा और ब्रेही के आर्यन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस आयोजन में जिले के 14 शिक्षा खंडों के 22 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। वरिष्ठ साहित्यकार अशोक दर्द, साहित्यकार एवं लोकसंस्कृति शोधकर्ता भूपेंद्र सिंह जसरोटिया, सहायक आचार्य सोनू कुमार भारती, संजय कुमार, धर्म चंद और महेंद्र कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed