फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Woman faints after screaming about husband's body hanging from a tree

Chamba News: पेड़ से लटका पति का शव चीख कर बेहोश हो गई महिला

Mon, 08 Dec 2025 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 08 Dec 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Woman faints after screaming about husband's body hanging from a tree
चंबा। सोमवार की सुबह संधि गांव की महिला की उस समय चीख निकल गई, जब उसने अपने पति को पेड़ पर फंदे के साथ लटका हुआ देखा। यह देखते ही वह जमीन पर बेहोश होकर गिर गई। उसकी चीख को सुनकर परिवार के अन्य लोग भी बाहर निकल आए। उन्होंने पेड़ से लटक रहे लेखराज (38) पुत्र चैन लाल निवासी गांव बाण, संधि को नीचे उतारा। इससे पहले कि वह उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाते, उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार को यह भी भनक नहीं लगी कि रात को कब उसने पेड़ से फंदा लगाया। रविवार रात को वह परिवार के साथ खाना खाकर अपने कमरे में पत्नी के साथ सोने चला गया था, लेकिन सोमवार सुबह वह घर के साथ पेड़ पर मृत झूलता हुआ मिला।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लेखराज पिछले डेढ़ साल से दिमागी रूप से बीमार चल रहा था। इसको लेकर वह दवाई भी खा रहा था। इससे पहले भी उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया था, लेकिन परिजनों ने उसे बचा लिया था। ऐसे में अभी तक इस घटना के पीछे कोई ओर कारण सामने नहीं आया है। पुलिस ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पेड़ पर फंदे से लटका हुआ व्यक्ति का शव मिला है। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम करवाया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed