{"_id":"96dd1cf02defd9a05366666444306c81","slug":"without-toilet-100-person-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर में शौचालय न बनाने वालों की फिर लगी पेशी, सौ लोग हुए हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर में शौचालय न बनाने वालों की फिर लगी पेशी, सौ लोग हुए हाजिर
ब्यूरो, अमर उजाला/ भरमौर (चंबा)।
Updated Thu, 25 Feb 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
शौचालय का निर्माण न करने वालों पर शिकंजा कसते हुए भरमौर प्रशासन ने अब 12 मार्च तक काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
वीरवार को शौचालय का निर्माण न करने वालों की पेशी एसडीएम कोर्ट में थी। जहां सौ लोगों ने उपस्थित होकर शौचालय न बना पाने के संबंध में अपने तर्क दिए। इनमें से 61 लोगों ने शपथ पत्र देकर शौचालय बना लेने की बात कही है। एसडीएम डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि जिन लोगों ने शौचालय नहीं बनाए हैं वे 12 मार्च तक हर हाल में शौचालय बना लें। इसके बाद प्रशासन अपनी कार्रवाई शुरू कर देगा।
गौरतलब है कि भरमौर उपमंडल में 495 लोगों को शौचालय न बनाने के एवज में नोटिस जारी किए गए थे। जिसमें से पहली पेशी में 79 लोगों ने शपथ पत्र देकर शौचालय बना लेने की बात स्वीकार की थी। जबकि 61 लोगों ने इस पेशी में शौचालय बनाने के शपथ पत्र दिए हैं। अभी भी 355 लोग ऐसे हैं जिन्होंने शौचालय का निर्माण नहीं किया है। एसडीएम जितेंद्र कंवर ने बताया कि सर्दियां होने की वजह से लोग भरमौर से बाहर हैं और 12 मार्च तक वे सभी भरमौर पहुंच जाएंगे। उसके बाद उनकी जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन