{"_id":"69ff6b1472351942c70a23c9","slug":"when-the-roads-were-hidden-in-potholes-the-truth-was-covered-with-sacks-chamba-news-c-88-1-cmb1002-182913-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: गड्ढों में सड़कें छिपीं तो बोरियों से ढक दिया सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: गड्ढों में सड़कें छिपीं तो बोरियों से ढक दिया सच
Sat, 09 May 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 09 May 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
पोस्ट ऑफिस के पास सड़क उखड़ी: संवाद लाइव वाली खबर के साथ
चंबा शहर में पोस्ट ऑफिस से अस्पताल मार्ग और मुख्य बाजार तक पड़े गड्ढे बढ़ा रहे परेशानी
संकरी सड़क पर गड्ढों से बचते समय संतुलन खो रहे दोपहिया चालक, हो सकते हैं बड़े हादसे
पाइप डालने के बाद पूरी तरह टूटीं सड़कें, छिपाने के लिए बोरियों से ढक दिए गए हैं गड्ढे
-- -
सड़क पर चलते लोग, गड्ढों में हिचकोले खाते वाहन और हर चेहरे पर परेशानी... चंबा की तस्वीर इन दिनों किसी निर्माण कार्य की नहीं, बल्कि बदइंतजामी की कहानी बयां कर रही है। पाइप लाइन बिछाने के बाद उखड़ी ही छोड़ी गईं सड़कें अब शहरवासियों के लिए रोज का संघर्ष बन गई हैं। बाजार से अस्पताल तक हर रास्ता ऐसा लगता है जैसे किसी ने सड़क नहीं, मुसीबतें बिछा दी हों। मिट्टी और बोरियों से ढके गड्ढे दिन में परेशानी और रात में खतरे का कारण बन रहे हैं। लोग विकास कार्यों से नहीं, बल्कि उनके अधूरे और लापरवाह अंजाम से परेशान हैं।
--
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। दिन : शनिवार, समय : सुबह 11:30 बजे, स्थान : चंबा शहर का बाजार। पोस्ट ऑफिस से अस्पताल मार्ग और मुख्य बाजार तक गड्ढे पड़े हैं। बड़े-बड़े गड्ढे साफ दिखाई दे रहे हैं। राहगीर, दुकानदार और वाहन चालक इनसे बच-बचकर गुजर रहे हैं।
समय : 11:45 बजे। सब्जी मंडी की तरफ टूटी और उखड़ चुकी सड़क को वाहन चालक परेशानी के साथ पार कर रहे हैं। गड्ढों को छिपाने के लिए उन्हें बोरियों से ढक दिया गया है। आवाजाही में सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। सड़क भी संकरी है। ऐसे में गड्ढों से बचने के चक्कर में दोपहिया वाहन चालक बार-बार अपना संतुलन भी खो रहे हैं। कई दोपहिया चालक बार-बार गिरते भी बचे। समय : 11:55 बजे। मेन बाजार चौक के पास भी सड़क से तारकोल उखड़ी हुई दिखाई दी।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि रात के समय इस मार्ग से गुजरते समय स्थिति और ज्यादा विकट हो जाती है। कई जगह पर्याप्त रोशनी भी नहीं है। ऐसे में दुर्घटना होने का डर बना रहता है। बारिश होने पर लोग खराब रास्तों और कीचड़ के कारण बाजार आने से बचते है। पाइप डालने के बाद सड़कें पूरी तरह टूट गई हैं। ग्राहक दुकान तक आने में परेशान होते हैं। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। हर कदम संभलकर चलना पड़ता है। कई बार दोपहिया वाहन चालक गड्ढों में गिरने से बचे हैं। रात में हादसे का डर रहता है। गौरव महाजन, किशोरी शर्मा, विकास कुमार, अनिल शर्मा, प्रदीप कुमार और अमित कुमार ने बताया कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हैं। वहां से गुजरना मुश्किल हो रहा है। वाहन चालकों को भी इन गड्ढों पर हिचकोले खाने पड़ते हैं। बारिश के समय हालात और खराब हो जाते हैं। पानी से लबालब भर जाते हैं।
उन्होंने कहा कि विकास कार्य जरूरी हैं लेकिन अधूरे और लापरवाह तरीके से किए गए काम जनता के लिए परेशानी का कारण बन जाते हैं। अब शहरवासी नगर परिषद से जल्द राहत और सुरक्षित सड़कें मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। उधर, नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने कहा कि आचार संहिता हटने के बाद ही इस समस्या का समाधान किया जा सकता है।