फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   When illegal felling came to light, the department canceled the lot in Gungias forest.

Chamba News: अवैध कटान सामने आने पर विभाग ने रद्द किया गूंगयास जंगल में लॉट

Sun, 15 Sep 2024 09:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 15 Sep 2024 09:35 PM IST
विज्ञापन
When illegal felling came to light, the department canceled the lot in Gungias forest.
खास खबर
विज्ञापन

-------
अवैध कटान सामने आने पर विभाग ने रद्द किया गूंगयास जंगल में लॉट
वन विभाग की लॉट के तहत जंगल में देवदार के 900 सूखे पेड़ काटने की थी योजना
लॉट में निरीक्षण करने के बाद सूखे के साथ हरे पेड़ों पर भी मिली निशानदेही

जंगल में लॉट लगने से पहले ही देवदार के कई पेड़ों पर चला दी थी कुल्हाड़ी
प्रवीण कुमार
चंबा। अवैध कटान का मामला सामने आने पर वन विभाग ने गूंगयास जंगल में लगने वाले लाॅट को रद्द कर दिया है। अब दोबारा से जंगल में सूखे पेड़ों की गिनती और निशानदेही करवाकर लॉट का टेंडर करवाए जाएंगे।
जंगल में जहां लॉट लगा था, उसमें सूखे पेड़ों के साथ हरे पेड़ों पर भी निशानदेही की गई थी। कई सूखे पेड़ों पर निशानदेही ही नहीं हुई थी।
ऐसे में जब वन विभाग ने गंभीरता से जंगल में जांच करवाई तो वहां लॉट लगने से पहले ही करीब 50 पेड़ कटे हुए मिले थे। इनके सिर्फ ठूंठ ही वहां पाए गए। इतना ही नहीं, ठूंठों का नामोनिशान मिटाने के लिए उन्हें जलाया भी गया था। ऐसे में विभाग ने सरकार को इसकी रिपोर्ट बनाकर भेजी और इस लॉट को रद्द करने की अनुमति मांगी। विभाग की रिपोर्ट पर संगीनता दिखाते हुए सरकार ने लॉट को रद्द करने की अनुमति दे दी है। अब वन विभाग नए सिरे से जंगल में सूखे पेड़ों की गिनती करवाएगा। उनकी नियमानुसार निशानदेही करवाकर कटान कराएगा।
विज्ञापन


मार्च में गूंगयास जंगल में करीब 900 पेड़ों को काटने के लिए निगम ने लॉट का टेंडर किया था। टेंडर अवार्ड होने के बाद जब आखिरी बार वन विभाग और निगम की टीम ने संयुक्त निरीक्षण किया तो वहां कई देवदार के पेड़ कटे हुए मिले। इसके चलते ठेकेदार ने लॉट के तहत पेड़ों का कटान करने से इंकार कर दिया। इस मामले में विभाग ने अपने आरओ और बीओ से भी जवाबतलबी की। वन मंडल अधिकारी चुराह ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए पूरी बारीकी से जंगल का निरीक्षण करवाया। इस निरीक्षण में लॉट में कई पेड़ों पर गलत निशानदेही पाई गई। इसके चलते उन्होंने लॉट को रद्द करवाने के लिए एक रिपोर्ट बनाकर सरकार और अपने उच्चाधिकारी को भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वन मंडल अधिकारी चुराह सुशील कुमार गुलेरिया ने बताया कि गूंगयास जंगल में लगने वाले लॉट में सूखे पेड़ों के साथ हरे पेड़ों की भी निशानदेही की गई थी। इसके चलते इस लॉट को रद्द कर दिया गया है। अब दोबारा से जंगल में पेड़ों की निशानदेही करवाकर लॉट तैयार करवाया जाएगा।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed