फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Wheels stopped for three hours on Bharmour-Pathankot highway

Chamba News: भरमौर-पठानकोट हाईवे पर तीन घंटे थमी रहे पहिये

Sat, 21 Jan 2023 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 21 Jan 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Wheels stopped for three hours on Bharmour-Pathankot highway
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

चंबा। चंबा-पठानकोट हाईवे पर तीन घंटे तक वाहनों की रफ्तार थमी रही। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह आठ बजे हाईवे पर बारगाह के पास लोहे से लदा कंपनी का ट्राला फंस गया। सूचना मिलने के बाद एनएच प्रबंधन के अधिशासी अभियंता ने जेसीबी को मौके पर भेज कर सुबह 11:00 बजे हाईवे को वाहनों के लिए बहाल करवाकर राहत प्रदान की।
हाईवे पर रफ्तार थमने से चंबा से वाया बारगाह होकर भरमौर-होली, जम्मुहार और पनेला की ओर जाने वाली बसों समेत वाहनों को वाया सुल्तानपुर, बालू और फुलनू टाला होकर अपने गंतव्यों की ओर रवाना होना पड़ा। वहीं होली, भरमौर, जम्मुहार और पनेला की ओर से आने वाले वाहनों को भी इसी रूट के तहत बस अड्डे तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

एनएच मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि हाईवे पर ट्राला फंसने से यातायात बाधित हो गया था जिसे बाद में बहाल करवाकर लोगों को राहत प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed