फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Wheels of a bus on the Chamba-Bhala route come to a halt on an incline.

Chamba News: चढ़ाई पर थमे चंबा-भाला रूट की बस के पहिये

Sun, 23 Aug 2026 09:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 23 Aug 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
Wheels of a bus on the Chamba-Bhala route come to a halt on an incline.
तकनीकी खराबी आने से आधे रास्ते में हुई बंद, सवारियों को झेलनी पड़ी परेशानी
विज्ञापन

ग्रामीणों और यात्रियों ने धक्का लगाकर किया स्टार्ट, परेशानी में घर पहुंचे यात्री

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा-भाला रूट पर करीब शाम चार बजे चलने वाली सरकारी बस में तकनीकी खराबी आने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
चंबा बस स्टैंड से करीब चार बजे भाला के लिए रवाना हुई सवारियों से भरी बस चढ़ाई पर बंद हो गई। बस के बीच रास्ते में थम जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें काफी देर तक सड़क पर ही इंतजार करना पड़ा।

यात्रियों में गोपाल कुमार, शशि कुमार, राज कुमार, धर्म सिंह और भीम राज ने बताया कि चढ़ाई पर बस में तकनीकी खराबी आने के बाद चालक ने बस को दोबारा स्टार्ट करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद बस में सवार यात्रियों और ग्रामीणों ने एकजुट होकर बस को धक्का लगाया। काफी मशक्कत के बाद बस स्टार्ट हुई। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली और बस को आगे रवाना किया गया। बस के खराब होने के समय उसमें बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने सरकार और परिवहन निगम से मांग की है कि चंबा-भाला रूट पर बेहतर स्थिति वाली बस उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि बस तकनीकी खराबी आई थी जिसे जल्द दुरुस्त कर दिया था और रूट पर रवाना हो गई थी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed