फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   water supply block

क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में दो दिनों से बंद पड़ी पेयजल सप्लाई

Sun, 17 Jul 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा) Updated Sun, 17 Jul 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में पिछले दो दिनों से पानी की सप्लाई ठप रहने से मरीजों और तीमारदारों को गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल की सभी मंजिलों में बने शौचालयों में भी पानी खत्म हो चुका है। जिससे वहां पर सही तरीके से साफ-सफाई नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन


इसके अलावा पानी के कूलरों की टंकियों में भी पानी की बूंद तक नहीं बची है। जिससे मरीजों को खरीदकर मिनरल वॉटर पीना पड़ रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल के पास पानी की इतनी स्टोरेज नहीं है कि वह दो दिनों तक मरीजों को पेयजल सप्लाई के बिना पानी उपलब्ध करवा सके। लिहाजा अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों के तीमारदार पानी के लिए शहर में यहां वहां भटकते रहे। लेकिन उन्हें कहीं पर भी पीने के लिए पानी नहीं मिला। चंबा-साहो मार्ग पर आईपीएच विभाग के पेयजल स्त्रोत के क्षतिग्रस्त होने से पूरे शहर में पानी की सप्लाई बंद पड़े हैं। जिसके कारण क्षेत्रीय अस्पताल के लिए भी पेयजल सप्लाई बंद हो गई।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी राकेश कुमार, मनोज कुमार, राजेंद्र, अशोक कुमार, सुधीर सिंह, रणबीर सिंह, शम्मी कुमार, अजय कुमार, राजेश, धर्मपाल और चंद राम ने बताया कि अस्पताल में पेयजल सप्लाई बंद होने की स्थिति में जिला प्रशासन व अस्पताल प्रबंधन को अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को पीने का मुहैया करवाने के लिए उचित प्रबंध करने चाहिए ताकि पेयजल सप्लाई बंद होने के बाद भी अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को पीने के पानी के लिए दर-दर नहीं भटकना पड़े। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों की सहूलियत के लिये हैंडपंप की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि आईपीएच विभाग की पेयजल सप्लाई बंद होने के बाद मरीज हैडपंप के पानी का इस्तेमाल कर सकें। साथ ही पेयजल स्पलाई बहाल होने तक मरीजों के लिए पानी की व्यवस्था की जाए। उधर, कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि अस्पताल में दो दिनों से पेयजल सप्लाई बंद पड़ी है। जिससे अस्पताल के स्टोरेज टैंक में जमा पानी भी खत्म हो चुका है। पेयजल सप्लाई बहाल होने के बाद ही समस्या का समाधान हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed