{"_id":"6612d557d6d67a87270e5a9a","slug":"water-pipes-uprooted-for-grounds-not-connected-even-after-two-years-chamba-news-c-88-1-cmb1002-122116-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दो साल बाद भी नहीं जोड़े मैदान के लिए उखाड़े पानी के पाइप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दो साल बाद भी नहीं जोड़े मैदान के लिए उखाड़े पानी के पाइप
Sun, 07 Apr 2024 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 07 Apr 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल बाद भी नहीं जोड़े मैदान के लिए उखाड़े पानी के पाइप
प्राइमरी स्कूल मनसा में पेयजल किल्लत से जूझ रहे विद्यार्थी, मिड-डे मील बनाना में भी आ रही परेशानी
वर्कर को एक किमी दूर से प्राकृतिक जलस्रोत से ढोना पड़ रहा पानी, स्कूल में पढ़ रहे हैं 43 विद्यार्थी
एसएमसी का आरोप , बार-बार शिकायत करने के बाद भी लाइन दुरुस्त नहीं कर पाया जलशक्ति विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
तीसा (चंबा)। घुलेई पंचायत की राजकीय प्राथमिक पाठशाला मनसा के विद्यार्थी और स्टाफ पिछले दो साल से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। दोपहर का खाना बनाने के लिए मिड-डे मील वर्करों को भी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। दो साल पहले मनसा स्कूल के खेल मैदान का कार्य चल रहा था। उस समय पेयजल लाइनों को उखाड़ा गया था। जल शक्ति विभाग ने दावा किया था कि खेल मैदान कार्य समाप्त होने के बाद पेयजल लाइनों को ठीक करवा दिया जाएगा, लेकिन ये लाइनें दुरुस्त नहीं की गईं। मैदान तो बन गया, लेकिन विभाग पेयजल लाइनों को ठीक करने की जहमत नहीं उठा पाया।बार-बार अवगत करवाने के बावजूद जलशक्ति विभाग ने कोई सुनवाई नहीं की। शौचालय और खाना पकाने और पीने के लिए पानी अध्यापकों के साथ मिड-डे मील वर्करों को एक किलोमीटर दूर से प्राकृतिक जलस्रोत से ढोना पड़ रहा है।
स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष किशोरी लाल, सदस्यों में दीप कुमार, लाेभी राम और हंस राज ने कहा कि मनसा स्कूल में प्री- प्राइमरी के बच्चों सहित 43 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। हैरत की बात है कि दो साल बाद भी जलशक्ति विभाग पेयजल लाइनों को दुरुस्त नहीं कर पाया है। ऐसा लगता है कि विभाग को स्कूली विद्यार्थियों की समस्या से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि गर्मियों के मौसम में पीने के लिए पानी नहीं मिलने के कारण विद्यार्थियों को ज्यादा परेशानियां झेलनी पड़ेंगी। इस बारे में कई बार संबंधित विभाग से भी शिकायत की गई, लेकिन, समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने जलशक्ति विभाग से मांग की है कि जल्द स्कूल में उखाड़ी गई पेयजल लाइनाें को दुरुस्त किया जाए। उधर, जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता राकेश ने कहा कि मामला ध्यान में लाया गया है। समस्या का समाधान जल्द करवा दिया जाएगा।
--