फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   water crisis villagers stop vc commite vhicle

पानी की सप्लाई न आने पर भड़के ग्रामीणों ने रोका विस कमेटी का काफिला

Thu, 08 Aug 2019 07:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
water crisis villagers stop vc commite vhicle
मंगला (चंबा)। पेयजल पानी की आपूर्ति बाधित होने पर भड़के ग्रामीणों ने विधानसभा की लेखाकार कमेटी का काफिला बीच सड़क में रोक दिया। लोगों ने करीब आधे घंटे तक कमेटी क काफिले को रोके रखा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और विधानसभा की कमेटी को अवगत करवाया कि मंगला पंचायत में पांच दिनों से पेयजल सप्लाई ठप है। इस कारण पंचायत के लोगों को पीने के पानी के लिए दर बदर भटकना पड़ रहा है। पंचायत में पानी के लिए हाहाकार मचा है। उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए संबंधित विभाग को बार-बार सूचित करने पर भी कोई कार्रवाई देखने को नहीं मिली है।
विज्ञापन

इस कारण ग्रामीण काफी परेशान हैं। ग्रामीणों की समस्या को सुनने के बाद उपायुक्त विवेक भाटिया ने तुरंत आईपीएच विभाग के अधिकारी फोन घुमाया और उन्हें अव्यवस्था के लिए फटकार लगाई। इसके साथ ही जल्द पंचायत की पेयजल सप्लाई बहाल करने के निर्देश दिए। जिलाधीश के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने विधानसभा कमेटी के काफिले को आगे बढ़ने दिया। ग्रामीणों का कहना है कि चंबा-खज्जियार मार्ग को चौड़ा करने के लिए कटिंग का कार्य चला हुआ है। इसकी वजह से पंचायत को पेयजल सप्लाई मुहैया करवाने वाली पाइप जेसीबी की चपेट में आने से टूट चुकी हैं।
विज्ञापन

इस कारण पंचायत में पांच दिनों से पानी की एक बूंद नहीं टपकी है। ग्रामीण लंबी दूरी तय करके प्राकृतिक स्रोत से पीने का पानी ला रहे हैं। पांच दिनों तक जब ग्रामीणों की समस्या हल नहीं हुई तो सभी ग्रामीणों ने खज्जियार से चंबा जा रही विधानसभा की लेखाकार कमेटी और जिला प्रशासन की गाड़ियों के काफिले को बीच रास्ते में रोक दिया। ग्रामीणों ने इस दौरान प्रशासन और विधानसभा कमेटी को पंचायत में चल रही अन्य समस्याओं से भी अवगत करवाया। इसको लेकर कमेटी की अध्यक्ष आशा कुमारी ने प्रशासन को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र निपटारा किया जाए। प्रशासन और कमेटी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed