फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Water bill will have to be paid Rs 444 per month in urban areas, Rs 100 per month in villages.

Chamba News: शहरी क्षेत्र में 444 रुपये, गांवों में 100 रुपये प्रति माह चुकाना होगा पानी का बिल

Fri, 08 Nov 2024 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 08 Nov 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Water bill will have to be paid Rs 444 per month in urban areas, Rs 100 per month in villages.
चंबा। जिला के पेयजल उपभोक्ताओं को पानी के बिल के रूप में जोर का झटका लगा है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपभोक्ताओं के पानी के मीटर न लगवाने तक पेयजल बिलों को तय कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके तहत शहरी क्षेत्र में अब उपभोक्ताओं को प्रति माह 444 रुपये पानी का बिल चुकता करना होगा। जबकि निशुल्क पेयजल का उपयोग करने वाले ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं से हर माह 100 रुपये पानी का बिल वसूला जाएगा।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, पेयजल के बिलों में बढ़ोतरी के साथ सीवरेज के बिल में 30 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। जिसके लिए बाकायदा प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जल शक्ति विभाग की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। जल शक्ति विभाग के कर्मियों की ओर से पेयजल उपभोक्ताओं को थमाए जाने वाले बिलों से उपभोक्ताओं के पांव तले जमीन खिसकती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलशक्ति मंडल चंबा के अधीन आने वाले उपमंडल नंबर-एक के अधीन आने वाले शहरी क्षेत्र में 5,200 पेयजल उपभोक्ताओं को नवंबर में प्रति माह की दर से 444 रुपये पेयजल बिल थमाए गए हैं। जबकि, कई उपभोक्ताओं को पेयजल के बकाया राशि डालकर बिल थमाए गए हैं। हालांकि इससे पूर्व उपभोक्ताओं को 136 रुपये प्रति माह की दर से तीन माह उपरांत 408 रुपये के बिल मिलते रहे हैं। इसी क्रम में उपमंडल नंबर-2 के अधीन आने वाले ग्रामीण क्षेत्र में अमूमन 3,500 पेयजल उपभोक्ताओं को अब पेयजल निशुल्क मिलने के बजाय 100 रुपये प्रति माह की दर से बिल थमाए जा रहे हैं। हालांकि, वर्ष 2022 में पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पेयजल सुविधा निशुल्क प्रदान की गई। वर्तमान समय में अब उपभोक्ताओं से 100 रुपये पानी का बिल वसूला जाएगा। इसी क्रम में अब पेयजल की खपत के अनुसार 30 प्रतिशत बिल सीवरेज के साथ जुड़ेगा। जिसके तहत 450 रुपये के करीब सीवरेज का बिल भी उपभोक्ताओं को चुकता करना होगा।


पानी के बिलों में वृद्धि की गई है। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं से पानी के बिलों को वसूलने और सीवरेज के बिलों में वृद्धि को लेकर अधिसूचना मिलने के बाद ही बिल जारी किए गए हैं।
राजेश मोंगा, अधीक्षण अभियंता, जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed