{"_id":"65452b08feeb6277b700e2bc","slug":"voting-tomorrow-for-pradhan-in-preena-ward-panch-in-kilod-panchayat-chamba-news-c-88-1-ssml1006-11287-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: प्रीणा में प्रधान, किलोड़ पंचायत में वार्ड पंच के लिए मतदान कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: प्रीणा में प्रधान, किलोड़ पंचायत में वार्ड पंच के लिए मतदान कल
Fri, 03 Nov 2023 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 03 Nov 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
चंबा के मैहला में उपचुनाव करवाने के लिए मतदान केंद्रों को रवाना होती पोलिंग पार्टियां।स्त्रोत:ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। विकास खंड मैहला के परिक्षेत्र में आने वाली दो पंचायतों में रविवार को उपचुनाव होंगे। शुक्रवार को विकास खंड अधिकारी मैहला रमनवीर चौहान ने मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया।
इसमें पोलिंग अफसर के साथ पुलिस जवान भी सुरक्षा के लिए भेजे गए हैं। ग्राम पंचायत प्रीणा में प्रधान की मृत्यु के उपरांत यह पद खाली था। किलोड़ पंचायत में वार्ड पंच का पद खाली है। इन पदों को भरने के लिए विकास खंड मैहला ने उपचुनाव की रूपरेखा तैयार की है। रविवार को प्रीणा पंचायत में प्रधान पद के लिए लोग मतदान करेंगे। किलोड़ पंचायत के वार्ड सदस्य के लिए मत डाले जाएंगे। मतदान से पूर्व पोलिंग पार्टियों को रिहर्सल करवाई गई है। सुबह 8:00 से शाम 4:00 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी। उसी दिन शाम के समय उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। विकास खंड अधिकारी मैहला रमनवीर चौहान ने बताया कि उपचुनाव को सफल तरीके से करवाने के लिए पूरी तैयारी की जा चुकी हैं। पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया है। वहां उनके रहने-खाने की व्यवस्था पहले से कर दी गई है। सुरक्षा के लिए पुलिस जवानों को भी पोलिंग पार्टी के साथ भेजा गया है।