{"_id":"5ef77b148ebc3e430b255d23","slug":"vivarth-first-in-photography-compition-chamba-news-sml33681047","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता में मैहला स्कूल का छात्र विवर्त शर्मा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता में मैहला स्कूल का छात्र विवर्त शर्मा प्रथम
विज्ञापन
चंबा। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता में मैहला स्कूल के छात्र विवर्त शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है। विवर्त शर्मा मैहला स्कूल में जमा दो कक्षा का छात्र है। हिमाचल विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद ने कोविड-19 के चलते जैव विविधता दिवस पर ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया था।
इसमें विवर्त शर्मा ने भागीदारी सुनिश्चित की है। विवर्त शर्मा ने सभी को पछाड़कर पहला स्थान हासिल कर जिला का परचम राज्य भर में लहराया है। विवर्त की उपलब्धि पर स्कूल प्रशासन और स्टाफ गदगद है।
स्कूल प्रधानाचार्या रंजना शर्मा ने विवर्त को सम्मानित किया। इसके साथ ही जमकर प्रशंसा की। परिषद ने विवर्त शर्मा को प्रशस्ति पत्र के साथ 2500 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।